गिरफ्तार तैयब अली का रक्तचाप बढ़ा

Updated at : 31 May 2018 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तार तैयब अली का रक्तचाप बढ़ा

घाटशिला : फूलपाल मस्जिद विवाद में घायल तैयब अली को बुधवार को पुलिस सुरक्षा में बेहतर इलाज के लिए एमजीएम (जमशेदपुर) अस्पताल रेफर कर दिया गया. वह घटना के बाद से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल से इलाजरत था. विदित हो कि 27 मई को फूलपाल मस्जिद में एसी लगाने और मौलाना (इमाम) को लेकर सुन्नी और […]

विज्ञापन

घाटशिला : फूलपाल मस्जिद विवाद में घायल तैयब अली को बुधवार को पुलिस सुरक्षा में बेहतर इलाज के लिए एमजीएम (जमशेदपुर) अस्पताल रेफर कर दिया गया. वह घटना के बाद से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल से इलाजरत था. विदित हो कि 27 मई को फूलपाल मस्जिद में एसी लगाने और मौलाना (इमाम) को लेकर सुन्नी और देवबंद (वहाबी) गुटों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट हुई थी. इसी घटना में तैयब अली को चोट लगी थी. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

इसमें तैयब अली भी शामिल थे. तैयब अली को उपकारा से लेकर पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची. यहां से उसे पुलिस सुरक्षा में एमजीएम रेफर कर दिया गया. चिकित्सक ने उसकी जांच की तो उसका बीपी 230/100 है. 29 मई की रात से उसका पेशाब और लैट्रिन भी नहीं हो रहा है. उन्होंने बताया कि तत्काल बीपी कंट्रोल में लाने के लिए दवा दी गयी है. हो सकता है कि उसका सिटी स्कैन कराना पड़े.

घटना के दौरान मस्जिद रणक्षेत्र में बदल गया था. तोड़फोड़ और मारपीट में दोनों गुटों के छह लोग घायल हो गये थे. मामले में मस्जिद कमेटी के सचिव समेत 26 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola