गालूडीह: ट्रेन से कटकर युवक की गयी जान

गालूडीह : गालूडीह रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास अप लाइन पर सोमवार की दोपहर में ट्रेन से कटक एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की शिनाख्त पाटमहुलिया निवासी श्रीपति सिंह के पुत्र विनय सिंह (30) के रूप में की गयी. ट्रेन के धक्के से उसके शरीर के चिथड़े उड़ गये थे. […]
गालूडीह : गालूडीह रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास अप लाइन पर सोमवार की दोपहर में ट्रेन से कटक एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की शिनाख्त पाटमहुलिया निवासी श्रीपति सिंह के पुत्र विनय सिंह (30) के रूप में की गयी. ट्रेन के धक्के से उसके शरीर के चिथड़े उड़ गये थे. शव रेलवे क्रॉसिंग के पास अप लाइन में खंभा नंबर 224/1 के पास पड़ा था. युवक की साइकिल रेलवे ट्रैक से करीब पांच सौ मीटर दूर मुख्य सड़क किनारे नाला के पास पड़ा था. सूचना पाकर शाम में रेल पुलिस और परिजन पहुंचे. परिजनों ने शव की पहचान की. परिजनों ने बताया कि विनय सिंह मानसिक रूप से विक्षिप्त था. आशंका जतायी गयी कि उसने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली. रेल पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




