अंत्योदय कार्ड नहीं मिलने से योजनाओं से हो रहे वंचित
Updated at : 29 May 2018 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

भक्तों ने पीठ और जीभ में कील घोंप दिखायी आस्था धालभूमगढ़ के चारचक्का चार दिवसीय भोक्ता उड़ान संपन्न धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के चारचक्का में शिव पूजा और भोक्ता उड़ान कमेटी की चार दिवसीय पूजा के अंतिम दिन सोमवार को शिव भक्तों ने पीठ व जीभ में कील घोंप हठभक्ति दिखायी. सुबह पूजा के लिए मंदिर […]
विज्ञापन
भक्तों ने पीठ और जीभ में कील घोंप दिखायी आस्था
धालभूमगढ़ के चारचक्का चार दिवसीय भोक्ता उड़ान संपन्न
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के चारचक्का में शिव पूजा और भोक्ता उड़ान कमेटी की चार दिवसीय पूजा के अंतिम दिन सोमवार को शिव भक्तों ने पीठ व जीभ में कील घोंप हठभक्ति दिखायी. सुबह पूजा के लिए मंदिर में भक्तों की उमड़ी. पुजारी रामेश्वर पुरी ने पूजा करायी. वहीं शाम में शिव भक्तों ने पीठ में कील घोंप कर 200 फीट ऊपर लकड़ी के सहारे हवाई चक्कर लगाया. हवाई चक्कर लगाते समय भोक्ताओं ने प्रसाद फेंका. इसे पाने के लिए लोग छीना झपटी करते देखे गये. कई भक्त जीभ में कील घोंप कर मंदिर परिसर में घंटों नाचते रहे. भोक्ता मेला देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों के लोगों की भीड़ उमड़ी. मेला में कई दुकानें लगायी गयी थी.
पूजा और मेला के आयोजन में नंदराज महतो, बुधराम महतो, सुशील महतो, खगेन महतो, सुकदेव महतो, जगदीश पोलाई, सुकुमार राउत, सुजीत दे, शिवनाथ महतो, राजेश सिंह, सोनू सुराल, कौशिक सुराल, शंभू सिंह, सनातन
सिंह, प्रदीप महतो, लालटू कालिंदी, विमल कालिंदी, स्रपन कालिंदी, शिव कालिंदी सक्रिय रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




