55 एकड़ बंजर भूमि को मिलेगा पानी, सालों भर हो सकेगी खेती
Updated at : 24 May 2018 6:00 AM (IST)
विज्ञापन

सबमर्सिबल और डीप बोरिंग का विधायक कुणाल षाड़ंगी ने किया उद्घाटन चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की श्यामसुंदरपुर पंचायत के खड़िकाशोल गांव में बुधवार को विधायक निधि से निर्मित सिंचाई सबमर्सिबल और डीप बोरिंग का उद्घाटन किया गया. जिला परिषद सदस्य शिवचरण हांसदा, ग्राम प्रधान नंदलाल मुंडा व ग्रामीणों की उपस्थिति में उक्त पंप व डीप […]
विज्ञापन
सबमर्सिबल और डीप बोरिंग का विधायक कुणाल षाड़ंगी ने किया उद्घाटन
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की श्यामसुंदरपुर पंचायत के खड़िकाशोल गांव में बुधवार को विधायक निधि से निर्मित सिंचाई सबमर्सिबल और डीप बोरिंग का उद्घाटन किया गया. जिला परिषद सदस्य शिवचरण हांसदा, ग्राम प्रधान नंदलाल मुंडा व ग्रामीणों की उपस्थिति में उक्त पंप व डीप बोरिंग का उद्घाटन विद्यायक कुणाल षाड़ंगी ने फीटा काट कर किया.
इससे पूर्व ग्रामीणों ने परंपरागत तरीके से विधायक का बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया गया. इसके बाद विधिवत पूजा कर उक्त सिंचाई डीप बोरिंग का उद्घाटन किया गया. इस दौरान पंप से पानी निकलता देख किसानों में खुशी की लहर दौड़ गयी है. ग्रामीण परेश मुंडा ने कहा कि उपयुक्त सिंचाई डीप बोरिंग लगभग 55 एकड़ बंजर भूमि के लिए यह संजीवनी साबित होगी. यहां पानी की किल्लत गर्मियों के अलावा कम वर्षा से भी अक्सर रहती है, जबकि ज्यादातर लोग कृषि पर ही निर्भर हैं. ऐसे में उक्त सिंचाई डीप बोरिंग होने से किसान अब गेहूं, धान, बैंगन समेत अन्य कई फसलों की खेती कर सकेंगे.
ग्रामीण सालखन मार्डी ने कहा कि यहां के लोगों की यह वर्षों पुरानी मांग थी. विधायक ने अपना वादा पूरा किया. इतने बड़े क्षेत्रफल में खेती कर यहां के ग्रामीण अब अपनी दशा व दिशा बदल सकेंगे. ग्रामीणों को खाल का दूषित पानी भी नही पीना पड़ेग. पेयजल एवं कृषि कार्य के लिए विधायक द्वारा किये गये पहल से ग्रामीणों में हर्ष है. मौके पर मनोरंजन महतो, मोहन सोरेन, गुरुचरण मुंडा, अर्जुन हेंब्रम, विमल सिंह, विभूति मुंडा, सुशील मुंडा, मासांग सोरेन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




