झारखंड : दलमा के कांटारांझा जंगल में मोर हिरन, सूअर, बिल्ली का हुआ सेंदरा

Updated at : 19 May 2018 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : दलमा के कांटारांझा जंगल में मोर हिरन, सूअर, बिल्ली का हुआ सेंदरा

पटमदा : दलमा के कांटारांझा व बाघरो जंगल में दो दिवसीय शिकार पर्व शुक्रवार को संपन्न हुआ. पटमदा, बोड़ाम व एमजीएम थाना क्षेत्र के सैकड़ों लोग पारंपरिक हथियार से लैस होकर गुरुवार की अहले सुबह पहाड़ी देवी- देवताअों की पूजा पाठ कर दलमा के जंगल में शिकार करने निकले अौर शुक्रवार को दो दर्जन जंगली […]

विज्ञापन
पटमदा : दलमा के कांटारांझा व बाघरो जंगल में दो दिवसीय शिकार पर्व शुक्रवार को संपन्न हुआ. पटमदा, बोड़ाम व एमजीएम थाना क्षेत्र के सैकड़ों लोग पारंपरिक हथियार से लैस होकर गुरुवार की अहले सुबह पहाड़ी देवी- देवताअों की पूजा पाठ कर दलमा के जंगल में शिकार करने निकले अौर शुक्रवार को दो दर्जन जंगली जानवारों का सेंदरा कर उत्साह पूर्वक अपने-अपने घर वापस लौटे. सेंदरा वीरों ने दलमा के कांटारांझा जंगल में मोर, हिरण, सूअर, जंगली बिल्ली, लाल गिलहरी, खरगोश आदि पशु पक्षियों का शिकार किया. दलमा में जंगली जानवरों की सेंदरा व शिकारियों को रोकने के लिए क्षेत्र में वन विभाग की अौर से कोर्इ व्यवस्था नहीं थी. छोटाबांकी डैम के पास सभी शिकारी एकत्रित होकर वापसी में सेंदरा किये गये जंगली जानवरों का बंटवारा किये.
नक्सली अभियान में पहुंचे पटमदा थाना प्रभारी महेंद्र कारमाली व यूको विकास समिति के अध्यक्ष युधिष्ठिर महतो की टीम ने शिकारियों से जंगली जानवरों का सेंदरा नहीं करने का अाह्वान किया. उन्होंने स्वस्थ जीवन जीने व प्रकृति की रक्षा के लिए जंगल व जंगली पशु पक्षियों की रक्षा करने को कहा.कांटारांझा जंगल में स्थित भुड़भुड़ी नाला में हाथियों के झुंड ने सेंदरा वीरों को काफी परेशान किया. हाथियों के झुंड में घुसे जंगली भालू व हिरण का शिकारी सेंदरा नहीं कर पाये.
हाथियों के झुंड से किसी तरह बाल-बाल शिकारी बच निकले. वहीं तीर लगने से घायल जंगली सूअर ने छोटा बांकी, बड़ाबांकी, बाटालुका व अमदापहाड़ी के चार लोगों को काट कर लहुलूहान कर दिया. स्थानीय चिकित्सक द्वारा घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है.
जंगली जानवर की जगह बैल फंसा, मौत : कांटारांझा जंगल में शिकारियों द्वारा जंगली जानवरों के लिए लगाये गये जाल (फांस) में एक बैल फंस गया. बैल के गले में फांस लगने के कारण बैल की मौत हो गयी. बैल बाटालुका गांव के मिहिर हेंब्रम का था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola