सोनाहारा में लगेगी स्ट्रीट लाइट, लाभुकों को मिलेगी पेंशन
Updated at : 19 May 2018 4:34 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया: सोनाहारा की समस्याओं को लेकर हुई बैठक चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 के सोनाहारा गांव में शुक्रवार की शाम को विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए पार्षद देवानंद सिंह ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को रखा. महिलाओं ने कहा कि इस गांव की […]
विज्ञापन
चाकुलिया: सोनाहारा की समस्याओं को लेकर हुई बैठक
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 के सोनाहारा गांव में शुक्रवार की शाम को विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए पार्षद देवानंद सिंह ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को रखा.
महिलाओं ने कहा कि इस गांव की कई वृद्ध-वृद्धाएं तथा विधवाएं पेंशन के लाभ से वंचित हैं. गांव में सिर्फ एक ही स्ट्रीट लाइट लगायी गयी है. इसके कारण गांव में अंधेरा रहता है. ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने की मांग की. मौके पर पार्षद ने वृद्ध-वृद्धाओं तथा कई विधवाओं से पेंशन स्वीकृत कराने के लिए आवेदन पत्र भरवाया.
वहीं पीएम आवास के लिए भूमि के कागजात उपलब्ध कराने की बात कही. उन्होंने गांव में जल्द एलइडी लाइट लगवाने का भरोसा दिया. बैठक में ग्राम प्रधान सुभाष मुंडा, धीरेन मुंडा, पारूल कालिंदी, पोला कालिंदी, शेाभा मुंडा, अनिता मुंडा, महेश्वरी मुंडा, चैती मुंडा समेत अन्य कई ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




