बाकड़ा शिव मंदिर से बदिया डाकघर तक बनायें सड़क
Updated at : 19 May 2018 4:33 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीसी के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा मुसाबनी : शुक्रवार को गोहला पंचायत के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ संतोष गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बांकड़ा, विक्रमपुर, भादुआ के ग्रामीणों ने डीसी से बाकड़ा शिव मंदिर से बदिया डाकघर तक सड़क निर्माण कराने की […]
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डीसी के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा
मुसाबनी : शुक्रवार को गोहला पंचायत के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ संतोष गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बांकड़ा, विक्रमपुर, भादुआ के ग्रामीणों ने डीसी से बाकड़ा शिव मंदिर से बदिया डाकघर तक सड़क निर्माण कराने की मांग की है. मौके पर मुखिया नानी सोरेन, पंसस हरिपदो भकत, उप मुखिया चांदराय हांसदा आदि उपस्थित थे. यूसिल की बागजांता खदान से उत्पादित अयस्क का परिवहन भी इसी सड़क से होता है. इससे परेशानी हो रही है. बरसात में सड़क कीचड़ से भर जाता है. मौके पर ग्राम प्रधान शिबू रंजन हांसदा, शोले हांसदा, रूपाई हेंब्रम, नारायण भकत,सूरज हांसदा, फुदन मुर्मू, फागू हेंब्रम, राजेन कैवर्त, सत्यनारायण कैवर्त, टिकाराम कैवर्त आदि ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




