कोल्हान जंगल में सात नये स्थायी कैंप बनेंगे

चाईबासा : कोल्हान जंगल को शरणस्थली बनाकर रह रहे माओवादियों के शीर्ष नेता किशन दा, मिसिर बेसरा व सुधाकरण को पुलिस मार गिरायेगी या खदेड़ भगायेगी. झारखंड में माॅनसून आने से पहले फोर्स इस कार्य को अंजाम देगी. इसे लेकर दो दिनों बाद नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू होगा. उक्त निर्णय गुरुवार को चाईबासा […]
चाईबासा : कोल्हान जंगल को शरणस्थली बनाकर रह रहे माओवादियों के शीर्ष नेता किशन दा, मिसिर बेसरा व सुधाकरण को पुलिस मार गिरायेगी या खदेड़ भगायेगी. झारखंड में माॅनसून आने से पहले फोर्स इस कार्य को अंजाम देगी. इसे लेकर दो दिनों बाद नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू होगा. उक्त निर्णय गुरुवार को चाईबासा सीआरपीएफ डीअाइजी कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया. आइजी ने कहा सारंडा छोड़कर भागे नक्सली कोल्हान जंगल में नया ठिकाना बनाने की कोशिश में हैं. इसे लेकर सांगाजाटा तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सात नये स्थायी कैंप लगाये जायेंगे.
यहां से फोर्स को एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाने में आसानी होगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस क्षेत्र में ऑपरेशन चलाने के लिए फोर्स को 40 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है. ऑपरेशन आइजी आशीष बत्रा ने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे सरेंडर करें , नहीं तो फोर्स के हाथों मारे जायेंगे. उनके पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है. मौके पर रांची डीआइजी अमोल वेणुकांत होमकर, डीआइजी सीआरपीएफ राजीव राय, एसपी मयूर पटेल कन्हैया लाल, एसटीएफ एसपी हीरालाल चौहान, सीआरपीएफ 174, 197 व 60 बटालियन के कमांडेंट आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




