साइबर अपराधियों ने खाते में छोड़े सिर्फ 27 रुपये
Updated at : 11 May 2018 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

बैंक ऑफ इंडिया की मुसाबनी शाखा में है खाता बैंक शाखा प्रबंधक से की गयी शिकायत मुसाबनी : मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति शिक्षित बेरोजगार योजना (स्वरोजगार) के लाभुक बनगोड़ा के बैद्यनाथ मार्डी के खाते से साइबर अपराधियों ने 70 हजार रुपये उड़ा लिये. उसके खाते में सिर्फ 27 रुपये बचे हैं. श्री मार्डी ने पिछले दिनों […]
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया की मुसाबनी शाखा में है खाता
बैंक शाखा प्रबंधक से की गयी शिकायत
मुसाबनी : मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति शिक्षित बेरोजगार योजना (स्वरोजगार) के लाभुक बनगोड़ा के बैद्यनाथ मार्डी के खाते से साइबर अपराधियों ने 70 हजार रुपये उड़ा लिये. उसके खाते में सिर्फ 27 रुपये बचे हैं. श्री मार्डी ने पिछले दिनों एटीएम कार्ड बैंक शाखा में जमा करा दिया. शाखा प्रबंधक नंदलाल सिंह से शिकायत की.
शाखा प्रबंधक ने कहा मामले की जांच की जायेगी. खाते को फ्रिज दिया, ताकि उनके खाते से बिना उनकी जानकारी निकासी न हो सके. श्री मार्डी को थाने में लिखित शिकायत करने को कहा है.
सरकारी योजना से पहली किस्त की राशि मिली थी
स्वरोजगार योजना के तहत श्री मार्डी ने कुइलीसूता पंचायत भवन में कंप्यूटर का प्रशिक्षण लिया था. प्रशिक्षण लेने वाले चयनित बेरोजगारों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता झारखंड सरकार से मिलती है. श्री मार्डी के बैंक ऑफ इंडिया की मुसाबनी शाखा के खाता में 31 मार्च 18 को पहली किस्त के रूप में निफ्ट के माध्यम से 80 हजार रुपये भेजे गये. उसने चार अलग-अलग तिथि में कुल दस हजार रुपये एटीएम से निकाले. वह अपना पासबुक लेकर बैंक शाखा अप-टु-डेट कराया, तो पता चला कि विभिन्न तिथियों में उसके खाते से करीब 70 हजार की राशि निकाली गयी. पहली निकासी 31 मार्च को रिलायंस जे 399 रुपये, 6 अप्रैल को पेटीएम से 20 हजार
रुपये व फ्लिपकार्ट के माध्यम से 4045 रुपये, सात अप्रैल को अमेजन पे से 19,990 रुपये, अमेजन पे से 2338 रुपये, नौ अप्रैल को पेटीएम से 18 हजार रुपये, दस अप्रैल को पेटीएम से 2500 रुपये और तीन हजार रुपये निकाले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




