प्रखंड ऑफिस पर कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन
Updated at : 10 May 2018 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

नोवामुंडी : 11सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नोवामुंडी में ब्लॉक ऑफिस पर प्रदर्शन किया. इसके बाद राज्यपाल के नाम बीडीओ की अनुपस्थिति में कार्यालय के क्लर्क अजीमुद्दीन को प्रखंड अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने मांग पत्र सौंपा. जिसमें बिजली दरों में बढ़ोतरी को वापस लेने, जन वितरण प्रणाली की दुकानों को प्रभावी बनाने, नियम […]
विज्ञापन
नोवामुंडी : 11सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नोवामुंडी में ब्लॉक ऑफिस पर प्रदर्शन किया. इसके बाद राज्यपाल के नाम बीडीओ की अनुपस्थिति में कार्यालय के क्लर्क अजीमुद्दीन को प्रखंड अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने मांग पत्र सौंपा. जिसमें बिजली दरों में बढ़ोतरी को वापस लेने, जन वितरण प्रणाली की दुकानों को प्रभावी बनाने, नियम के विरुद्ध उत्खनन की वजह से प्रदूषण की चपेट में आने से मृत होने के कगार पर पहुंचे नदी-नाला व तालाब को जीर्णोद्धार कर पुनर्जीवित किया जाय.
इसमें रोरो नदी, वैतरणी, कोयल, कारो, कुजू, संजय समेत नाला, सरकारी तालाबों का नाम शामिल है. मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता, जिला महासचिव उपेंद्र सिंकू, मोती बोबोंगा, रायमनी पुरती, शोभा देवी, रीता तिरिया, सीता माझी, सुनीता बोबोंगा, कृष्ण कुमार सिंकू, बबलू सोय आदि मौजूद थे.
जगन्नाथपुर में भी कांग्रेसियों ने दिया धरना
जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर प्रखंड विकास कार्यालय पर बुधवार को कांग्रेसियों ने प्रखंड अध्यक्ष गुरुचरण सिंकु की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन दिया. इस दौरान 15 सूत्री मांगपत्र राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के नाम बीडीओ को सौंपा गया. बताया गया कि बिजली दर में अप्रत्याशित वृद्धि से मध्यम वर्ग व गरीब मजदूरों पर बोझ डाला गया है. गरीबी रेखा से नीचे गुजर कर रहे 32 लाख परिवारों के राशन कार्ड में कटौती की गयी है. डिस्ट्रिक मिनरल फंड से सभी प्रखंड के गांवों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था हो. सड़क निर्माण में भूमि अधिकार अधिनियम 2013 और संविधान के अनुच्छेद 243 का उल्लंघन किया जा रहा है. प्रदर्शन में समाजसेवी जगदीश चंद्र सिंकु, कांग्रेस नेता नवाज हुस्सैन, गुरुचरण सिंकु, मनोज जामुदा, सुमन सिंकु, बबलू गोप, बिरेंद्र, सतोष, मांग पिंकु, पप्पु आदि समेत काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे.
झींकपानी में कांग्रेसियों का धरना : झींकपानी. झींकपानी प्रखंड अध्यक्ष सुरेश सवैंया के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बीडीओ कार्यालय पर धरना दिया. राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा. मौके पर जिला सचिव संजय बिरुली, जितेन गोप, यादव सवैया उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




