पीएलएफआइ का युवा एरिया कमांडर चट्टान सिंह चार साथियों के साथ धराया
Updated at : 06 May 2018 3:46 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : खूंटी जिले की सीमा से लगे बंदगांव थाना क्षेत्र में पड़ने वाले एक पत्थलगड़ी क्षेत्र में शुक्रवार रात एक गुप्त ऑपरेशन चलाकर सुरक्षा बलों ने पीएलएफआइ के एरिया कमांडर चट्टान सिंह उर्फ बिरसा पुरती उर्फ बीचा पुरती (21) को गिरफ्तार कर लिया. आधी रात को सारदा मारला क्षेत्र में मात्र एक घंटे तक […]
विज्ञापन
चाईबासा : खूंटी जिले की सीमा से लगे बंदगांव थाना क्षेत्र में पड़ने वाले एक पत्थलगड़ी क्षेत्र में शुक्रवार रात एक गुप्त ऑपरेशन चलाकर सुरक्षा बलों ने पीएलएफआइ के एरिया कमांडर चट्टान सिंह उर्फ बिरसा पुरती उर्फ बीचा पुरती (21) को गिरफ्तार कर लिया. आधी रात को सारदा मारला क्षेत्र में मात्र एक घंटे तक चले इस ऑपरेशन में चट्टान दस्ते के चार अन्य सदस्य तथा दो सहयोगियों को भी फोर्स ने दबोच लिया.
इन्हें गिरफ्तार किया गया : मूल रूप से टेबो थाना क्षेत्र के हलमद निवासी चट्टान सिंह के साथ उसके दस्ते के जो चार सदस्य पकड़े गये हैं उनमें बंदगांव थाना क्षेत्र के सारदा गांव निवासी यादव राय मुंडारी (30), गोइरी गांव निवासी नाबरू मुंडू उर्फ एतवा मुडू (22) तथा खूंटी जिले के अड़की थानांतर्गत दैदवा गांव निवासी माते मुंडा (20) के साथ-साथ मारला गांव निवासी एक 14 वर्षीय नाबालिग भी शामिल है. इनके अतिरिक्त गिरफ्तार चक्रधरपुर पंप रोड निवासी अनिल कुमार पान व बारह खोली निवासी सुभाष सोना को शनिवार सुबह चक्रधरपुर से गिरफ्तार किया गया दो उक्त दस्ते को हथियार सप्लाइ करते थे. उक्त सभी लोगों के खिलाफ जिले में कुल दस मामले दर्ज हैं.
ये सामान हुए बरामद
गिरफ्तार किये गये लोगों के पास से पुलिस ने एक कारबाइन समेत उसके सात जिंदा कारतूस, एक डीबीबीएल बंदूक व उसकी 108 गोलियां, एक पिस्तौल व उसकी चार गोलियां, एसएलआर की दो गोलियां, एक अर्द्धनिर्मित बंदूक का बैरल, पिस्तौल खरीदने हेतु भुगतान किये गये एक लाख रुपये में से 90 हजार नगदी, सात पिट्ठू, पांच जोड़ी वर्दियां, तीन जोड़े लड़कियों के सलवार सूट, नक्सली साहित्य, एक हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक (जेएच-05एस/7284), तिरपाल, भुजाली, प्लास्टिक, खाना बनाने के लिये रखे गये चावल, दाल, आलू, प्याज, बरतन, दवा, खून लगी टांगी, एक जली हुई हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक के साथ-साथ दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री बरामद की हैं.
इस्माइल की हत्या में इस्तेमाल टांगी और उसकी बाइक मिली
बरामद की गयी टांगी वही है जिसका इस्तेमाल हलमद निवासी इस्माइल हासा पुरती की हत्या में किया गया था. चट्टान के इशारे पर पुलिस मुखबिर बताते हुए सारदा गांव के पास 19 अप्रैल को इस्माइल का सिर काट दिया गया था. बरामद की गयी जली हुई बाइक भी इस्माइल हेसा पुरती की ही है.
टीम में ये थे शामिल
एएसपी अभियान मनीष रमण के नेतृत्व में गठित टीम में चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सकलदेव राम, बंदगांव थाना प्रभारी बमशंकर, एएसआई सुमरेश पासवान, 174 टीवाईसी बटालियन से अरूण कुमार झा, कोबरा 203 बटालियन के डिप्टी कमांडेट वरुणेंद्र व कोबना 209 बटालियन के डिप्टी कमांडेट मनीष कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




