रेल ट्रैक पर मिला शव, हत्या की आशंका

Updated at : 06 May 2018 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
रेल ट्रैक पर मिला शव, हत्या की आशंका

नोवामुंडी : बड़ाजामदा-नोवामुंडी डाउन लाइन रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 375/26-24 के समीप बोकारो साइडिंग एरिया से शुक्रवार की रात नोवामुंडी पुलिस ने अर्धनग्न अवस्था में एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में स्टेशन […]

विज्ञापन
नोवामुंडी : बड़ाजामदा-नोवामुंडी डाउन लाइन रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 375/26-24 के समीप बोकारो साइडिंग एरिया से शुक्रवार की रात नोवामुंडी पुलिस ने अर्धनग्न अवस्था में एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक हरिश चंद्र पान के बयान पर नोवामुंडी थाना में फिलहाल अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मगर, मृतक के शव से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूरी से उसका पैंट व चप्पल मिलने के कारण पुलिस हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने की भी शक जाहिर करते हुए जांच कर रही है.
हत्या कर शव ट्रैक पर फेंक आत्महत्या का रूप देने की कोशिश : स्टेशन मास्टर की ओर से दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि मालगाड़ी 11एसडीजीरो3 के चालक आरके ईश्वर ने खबर दी थी कि बड़ाजामदा-नोवामुंडी डाउन लाइन पर एक 35 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव ट्रैक के पास पड़ा हुआ है. इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना स्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि मृतक के शव से लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर उसका पैंट व चप्पल पड़ा हुआ था. देखने से प्रतीत हो रहा था कि किसी ने हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रखकर आत्म हत्या का रूप देने की कोशिश की है.
किरीबुरू : तीन दिनों बाद एसबीआइ में लिंक बहाल: किरीबुरू. एसबीआइ किरीबुरू शाखा में तीन दिनों बाद शनिवार से लेनदेन का काम शुरू हो गया. लिंक फेल होने के कारण तीन दिनों से उपभोक्ता परेशान थे. एटीएम भी ठप पड़े थे. बैंक प्रबंधन की शिकायत पर चार मई की देर शाम लगभग पांच बजे इंजीनियरों द्वारा लिंक बहाल कर दिया गया. शनिवार की कामकाज सामान्य हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola