चाकूबाजी के आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Published at :18 May 2014 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
चाकूबाजी के आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के केशरदा गांव निवासी जितेन कालिंदी को चाकू से मार कर घायल करने के आरोप में जितेन कालिंदी के भाई गौरांग कालिंदी के बयान पर थाना में मिहिर कालिंदी और शिशिर कालिंदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है. विदित हो कि शुक्रवार की शाम को […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के केशरदा गांव निवासी जितेन कालिंदी को चाकू से मार कर घायल करने के आरोप में जितेन कालिंदी के भाई गौरांग कालिंदी के बयान पर थाना में मिहिर कालिंदी और शिशिर कालिंदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है. विदित हो कि शुक्रवार की शाम को भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो की जीत की खुशी में भाजपाइयों ने बहरागोड़ा में विजय जुलूस निकाला था.

विजय जुलूस केशरदा से गुजरते हुए बाघराचुड़ा पहुंचा, तो यहां के झाविमो समर्थक धानी कालिंदी, शिशिर कालिंदी और मिहिर कालिंदी ने जुलूस का विरोध किया. इसी बीच मिहिर कालिंदी ने जितेन कालिंदी पर चाकू से बार कर दिया. इससे जितेन जख्मी हो गया. इसी मामले में पुलिस ने कांड संख्या 60/14, भादवि की धारा 307, 341, 323, 34 के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मिहिर कालिंदी के पिता धानी कालिंदी फरार बताये जाते हैं. पुलिस ने उनकी तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola