धमकबेड़ा प्रावि का विलय करने का विरोध
Updated at : 04 May 2018 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

गांव से दो किमी दूर राजाबासा प्रावि में हुआ विलय घरों से चावल, दाल व सब्जी लेकर बन रहा एमडीएम गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के धमकबेड़ा प्रावि को दो किमी दूर राजाबासा प्रावि में विलय करने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. ग्रामीण अपने 33 बच्चों को राजाबासा स्कूल नहीं भेज रहे हैं. वहीं धमकबेड़ा […]
विज्ञापन
गांव से दो किमी दूर राजाबासा प्रावि में हुआ विलय
घरों से चावल, दाल व सब्जी लेकर बन रहा एमडीएम
गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के धमकबेड़ा प्रावि को दो किमी दूर राजाबासा प्रावि में विलय करने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. ग्रामीण अपने 33 बच्चों को राजाबासा स्कूल नहीं भेज रहे हैं. वहीं धमकबेड़ा स्कूल परिसर में वृक्ष के नीचे और बरामदे में समानांतर स्कूल चला रहे हैं. ग्रामीण गांव के घर-घर से चावल, दाल व सब्जी संग्रह कर बच्चों को मध्याह्न भोजन दे रहे हैं. एसएमसी (स्कूल प्रबंधन समिति) के अध्यक्ष भानु कर्मकार और रजनी कांत महतो ने कहा कि धमकबेड़ा में 33 बच्चे नामांकित हैं. यहां पदस्थापित सरकारी शिक्षक विजय कुमार पांडेय और विप्लव कुमार मांझी ने राजाबासा स्कूल में योगदान दे दिया है.
गांव की दो महिलाएं पढ़ा रहीं बच्चों को
धमकबेड़ा गांव के प्रदीप महतो की पत्नी टुली महतो (बीएससी गणित) और आशीष महतो की पत्नी तारामनी महतो (बीए पार्ट वन) समानांतर स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही है. शिक्षिकाओं ने कहा कि 1 मई को 23, दो को 22 और 3 मई को 23 बच्चे स्कूल आये. रसोईया रेखा महतो और सुफला महतो ने राजाबासा स्कूल जाने से इनकार कर दिया. धमकबेड़ा समानांतर स्कूल में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन वृक्ष के नीचे ईंट का चूल्हा बनाकर लकड़ी से बना रही हैं. स्कूल के किचेन में ताला जड़ा है. स्कूल के किसी सामान को ग्रामीणों ने हाथ नहीं लगाया है.
शिक्षा विभाग झांकने तक नहीं आया
धमकबेड़ा में तीन दिनों से समानांतर स्कूल चलने की सूचना के बावजूद शिक्षा विभाग झांकने तक नहीं आया है. इसकी सूचना शिक्षकों ने पूर्व में दी है.
चंदा कर शिक्षिकाओं को दिया जायेगा मानदेय
ग्रामीणों ने बताया कि 28 अप्रैल को अंतिम कार्य दिवस के दिन स्कूल के सभी कक्षा, किचेन, स्टोर रूम, पुस्तकालय में ताला जड़ दिया. स्कूल के सामान नहीं ले जाने दिया गया है. सामान चोरी न हो इसके लिए रात में ग्रामीण स्कूल परिसर में पहरा देते हैं. गांव में चंदा कर शिक्षिकाओं को मानदेय दिया जायेगा. एलकेजी में नामांकन भी लिया जा रहा है.
सड़क मरम्मत की मांग पर आठ घंटे बालू उठाव रोका
नलधुआं से सुवर्णरेखा नदी घाट तक सड़क हुई जर्जर
चाकुलिया: हाथी ने युवक को मार डाला
गमछे के झूले में फंस बच्ची की मौत
पास ही मौजूद दादा व चाचा को भनक नहीं लगी
पुलिस को जांच में पता चला है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर अमीषा के दादा अखबार पढ़ रहे थे और चाचा पास ही मुंह धो रहे थे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी. पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा. गोविंदपुर थाना में बच्ची के पिता उदय कुमार के बयान पर अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




