विलय का विरोध कर रहे ग्रामीणों को विधायक ने दिया भरोसा

Updated at : 26 Apr 2018 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
विलय का विरोध कर रहे ग्रामीणों को विधायक ने दिया भरोसा

चौक-चौराहों से कचरे की हुई सफाई दुकानदार तथा होटल वाले फेंकते हैं कचरा चाकुलिया : प्रभात खबर के बुधवार के अंक में ‘चाकुलिया नगर पंचायत के चौक-चौराहों पर कचरों की ढेर’ संबंधित समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन की निंद खुली. सुबह से ही नगर पंचायत के सफाई कर्मी कचरों की सफाई करने […]

विज्ञापन

चौक-चौराहों से कचरे की हुई सफाई

दुकानदार तथा होटल वाले फेंकते हैं कचरा
चाकुलिया : प्रभात खबर के बुधवार के अंक में ‘चाकुलिया नगर पंचायत के चौक-चौराहों पर कचरों की ढेर’ संबंधित समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन की निंद खुली. सुबह से ही नगर पंचायत के सफाई कर्मी कचरों की सफाई करने में जुट गये. नगर पंचायत कार्यालय जाने वाली सड़क के प्रवेश द्वार पर, जहां शौचालय है तथा सुभाष चौक से कचरों की सफाई की गयी. लेकिन उक्त स्थलों से फैल रही बदबू से आसपास के लोगों तथा राहगीरों को अब भी मुश्किलें हो रही है. उक्त स्थलों पर ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया है. बावजूद स्थिति भयावह बनी हुई है. उक्त स्थल से गुजरना मुश्किल हो गया है.
विदित हो कि उक्त दोनों स्थलों पर बाजार क्षेत्र के दुकानदार कचरा फेंकते हैं. होटलों के जूठन भी उक्त स्थलों पर फेंके जाते हैं. इससे कचरा का अंबार लग जाता है तथा बदबू फैलने लगती है. इधर, मुख्य बाजार क्षेत्र में और भी कई स्थलों पर कचरों का अंबार लगा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola