सोनाहारा सड़क के किनारे बिखरे हैं मुर्गों के पंख

चाकुलिया : उपेक्षा का दंश झेल रहे चाकुलिया नगर पंचायत के मुंडा महुल सोनाहारा गांव जाने वाली रेल भूमि स्थित सड़क के किनारे मुर्गों के पंख बिखरे पड़े हैं. सड़क के किनारे स्थित झाड़ियों तथा वृक्षों पर मुर्गों के पंख फंसे हैं. सड़क के किनारे स्थित झाड़ियों में मुर्गों के पंख से भरे बोरे फेंके […]
चाकुलिया : उपेक्षा का दंश झेल रहे चाकुलिया नगर पंचायत के मुंडा महुल सोनाहारा गांव जाने वाली रेल भूमि स्थित सड़क के किनारे मुर्गों के पंख बिखरे पड़े हैं. सड़क के किनारे स्थित झाड़ियों तथा वृक्षों पर मुर्गों के पंख फंसे हैं. सड़क के किनारे स्थित झाड़ियों में मुर्गों के पंख से भरे बोरे फेंके गये हैं. इससे इस सड़क के आवागमन करना मुश्किल हो रहा है.
बदबू के कारण राहगीरों को परेशानी हो रही है. बीमारी फैलने की आशंका है. नगर पंचायत प्रशासन तमाशबीन बना है. जानकारी के मुताबिक यहां के पोल्ट्री मुर्गा के मांस बिक्रेता मुर्गों के पंख को इस सड़क के किनारे फेंक देते हैं. सड़क के किनारे भारी मात्रा में पंख बिखरे हैं. गर्मी में तेज हवा से पंख उड़ते रहते हैं. विदित हो कि सोनाहारा गांव के ग्रामीण इसी सड़क से आवागमन करते हैं. यह सड़क उक्त गांव की जीवन रेखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




