चौक-चौराहों पर गंदगी का ढेर, सामुदायिक शौचालय बंद
Updated at : 25 Apr 2018 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

प्रमुख चौक-चाैराहों पर लगा है कचरे का अंबार लाखों की लागत से बने कई सामुदायिक शौचालय हो गये बेकार चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत का चुनाव खत्म हो गया है. सभी प्रत्याशियों ने चाकुलिया नगर को स्वच्छ बनाने के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था. नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी पार्षदों के लिए चाकुलिया को स्वच्छ […]
विज्ञापन
प्रमुख चौक-चाैराहों पर लगा है कचरे का अंबार
लाखों की लागत से बने कई सामुदायिक शौचालय हो गये बेकार
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत का चुनाव खत्म हो गया है. सभी प्रत्याशियों ने चाकुलिया नगर को स्वच्छ बनाने के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था. नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी पार्षदों के लिए चाकुलिया को स्वच्छ बनाना सबसे बड़ी चुनौती होगी. सभी ने जनता से चाकुलिया को स्वच्छ बनाने का वायदा किया है. अब देखना यह है कि जनप्रतिनिधि चाकुलिया को स्वच्छ और आदर्श नगर बना कर अपने वायदे को पूरा कर पाते हैं कि नहीं. क्योंकि यहां के प्रमुख चौक चौराहों पर कचरों का अंबार लगा है. लाखों की लागत से बने सामुदायिक शौचालय बंद पड़े हैं.
नगर में हैं गंदगी का अंबार
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर गंदगी की ढेर है. प्रशासन द्वारा इसे साफ नहीं कराया जा रहा है. सड़क किनारे भी कई जगह गंदगी की ढेर लगी है. गंदगी से फैल रहीं बदबू से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है. चाकुलिया नगर को स्वच्छ बनाने के बड़े-बड़े वायदे किये गये.
चिराग तले अंधेरा : चिराग तले अंधेरा का मुहावरा यहां सटीक बैठता है. चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय जाने वाली सड़क किनारे ही गंदगी का अंबार लगा है. वहीं धूल से लोग त्रस्त हैं. बड़े-बड़े वाहन यहां से गुजरते हैं और अपने पीछे धूल छोड़ जाते हैं. जनप्रतिनिधियों की सबसे बड़ी चुनौती चाकुलिया नगर को धूल से मुक्त करने की होगी. अब देखना यह है कि सभी जनप्रतिनिधि इस चुनौती को पूरा कर पाते हैं या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




