जामताड़ा कोर्ट के स्टेनो की लाश तालाब में मिली

Updated at : 24 Apr 2018 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
जामताड़ा कोर्ट के स्टेनो की लाश तालाब में मिली

पूर्वी टुंडी : जामताड़ा एसडीजेएम कोर्ट में स्टेनो के पद पर कार्यरत नूतनडीह, काे-ऑपरेटिव कालोनी 19-बी धनबाद में रहने वाले 40वर्षीय आशीष सागर की लाश पूर्वी टुंडी के हलकट्टा स्थित बूढ़ा बांध तालाब में सोमवार की सुबह मिली. सुबह अज्ञात लाश देखते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई. लाश बिलकुल नग्न था. पूर्वी टुंडी पुलिस […]

विज्ञापन

पूर्वी टुंडी : जामताड़ा एसडीजेएम कोर्ट में स्टेनो के पद पर कार्यरत नूतनडीह, काे-ऑपरेटिव कालोनी 19-बी धनबाद में रहने वाले 40वर्षीय आशीष सागर की लाश पूर्वी टुंडी के हलकट्टा स्थित बूढ़ा बांध तालाब में सोमवार की सुबह मिली. सुबह अज्ञात लाश देखते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई. लाश बिलकुल नग्न था.

पूर्वी टुंडी पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर लाश को को उठाया तो प्रत्यक्षदर्शियों के साथ-साथ पुलिस भी हैरान हो गई क्योंकि मृतक की आंखें को बुरी तरह फोड़ दी गयी थी. तालाब से लाश को उठाने के बाद आंखों से खून टपकने लगा. आशंका जताई जा रही है कि उसे कहीं अन्यत्र हत्या कर आंख फोड़कर तालाब में डुबो दिया गया. रविवार रात लगभग दस बजे हलकट्टा के स्थानीय युवकों ने तालाब के बगल से एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर (जेएच 10 एल 8882) लावारिस स्थिति में मिला था.
जामताड़ा कोर्ट के स्टेनो…
इसकी डिक्की में मृतक का चमड़े का सैंडल, जींस पैंट, एक शर्ट तथा एक टीशर्ट मिला. उसके कमर से मोटरसाइकिल की चाबी बरामद की गई. इधर, खबर जामताड़ा तक फैल गई और जामताड़ा कोर्ट के पेशकार भानु मिश्रा दोपहर में पूर्वी टुंडी थाना पहुंचकर मोबाइल में खींच गये फोटो देखकर और जब्त मोटरसाइकिल देखकर लाश की पहचान आशीष सागर के रूप में की. उन्होंने बताया कि गोविन्दपुर-साहिबगंज रोड होते हुए आशीष रोजाना जामताड़ा कोर्ट काम करने जाता था. वह एसडीजेएम कोर्ट में स्टेनो का काम करता था. वह रविवार को भी जामताड़ा गया था. पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद भेज दिया.
एसडीजेएम कोर्ट में कार्यरत था आशीष सागर
हत्या कर बुरी तरह फोड़ डाली गयी है आंखें
पूर्वी टुंडी के बूढ़ा बांध तालाब से शव बरामद
हादसे में मौत पर आक्रोशित भीड़ ने पुलिस जीप फूंकी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola