भाजपा व झामुमो ने झोंकी ताकत

Updated at : 12 Apr 2018 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा व झामुमो ने झोंकी ताकत

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के चुनाव में वैसे तो अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद पर सभी दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए जोर लगाया है. मगर भाजपा तथा झामुमो में शह और मात का खेल परवान पर है. इन दोनों दलों ने इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है. […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के चुनाव में वैसे तो अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद पर सभी दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए जोर लगाया है. मगर भाजपा तथा झामुमो में शह और मात का खेल परवान पर है. इन दोनों दलों ने इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है. दोनों दलों के नेता बड़े ही तामझाम से चुनाव प्रचार कर रहे हैं. पद यात्रा के बहाने अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे चुनावी माहौल गरमा गया है. दोनों ही दल के नेता तू डाल-डाल तो मैं पात-पात का खेल खेल रहे हैं.

भाजपा से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार संध्या रानी सरदार तथा उपाध्यक्ष पद से सुमित लोधा के समर्थन मे भाजपा नेताओं की फौज खड़ी हो गयी है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष गुंजन यादव, पार्टी के जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा, समीर महंती, चुनाव प्रभारी चंद्र शेखर मिश्रा, कुलवंत सिंह बंटी समेत अन्य कई बड़े कमान संभाले हुए हैं. इन नेताओं द्वारा अलग-अलग बैठकें कर वोटरों को अपने पक्ष में करने का प्रयास जारी है.
भाजपा ने इस चुनाव में अपनी पूरी शक्ति झोंक दी है. वहीं झामुमो की कमान विधायक कुणाल षाड़ंगी ने संभाल रखी है. श्री षाड़ंगी चाकुलिया में कैंप किये हुए हैं और नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बैठकें कर वोटरों को अपने पक्ष में करने के प्रयास में जुटे हैं. झामुमो समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार फुलमनी मुर्मू तथा उपाध्यक्ष पद से पार्टी के उम्मीदवार हरि साधन मल्लिक के समर्थन में झामुमो ने अपनी शक्ति झोंक दी है. झामुमो ने भी 10 अप्रैल को अपने कई बड़े नेताओं को चुनाव में उतारा. नगर पंचायत चुनाव में होगी झामुमो की जीत: शशि सामड
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola