मऊभंडार में ब्लैक आउट आइसीसी में उत्पादन ठप

Updated at : 12 Apr 2018 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
मऊभंडार में ब्लैक आउट आइसीसी में उत्पादन ठप

घाटशिला : घाटशिला में बुधवार की शाम को आयी तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान हुआ है. लगभग आधा घंटे की तेज हवा और मूसलधार बारिश के साथ ओला वृष्टि हुई. मुसाबनी के बानालोपा में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के ब्रेकर में आयी खराबी से शाम पांच बजे से घाटशिला और मऊभंडार में […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला में बुधवार की शाम को आयी तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान हुआ है. लगभग आधा घंटे की तेज हवा और मूसलधार बारिश के साथ ओला वृष्टि हुई. मुसाबनी के बानालोपा में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के ब्रेकर में आयी खराबी से शाम पांच बजे से घाटशिला और मऊभंडार में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी है. विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लगभग पांच घंटे से आइसीसी कारखाना में उत्पादन ठप है. आइसीसी की टीम बानालोपा पहुंची है,

ताकि ब्रेकर में आयी खराबी को दूर किया जा सके. सूत्रों ने बताया कि लंबे समय तक पेट्रोलिंग करने के बाद एक जगह फॉल्ट मिला है. फॉल्ट को दूर किया जा रहा है. वहीं घाटशिला में तेज हवा और बारिश के बाद जगह- जगह खंभे और तार गिरने से शाम पांच बजे से विद्युत आपूर्ति बाधित है. घाटशिला और मऊभंडार में ब्लैक आउट है. तेज हवा से घाटशिला के लालडीह और गालूडीह अप और डाउन ट्रैक का ट्रैक्शन तार टूट जाने से डाउन लाइन में लगभग दो घंटे तक रेल सेवा बाधित रही.

तेज हवा से लालडीह में कोयला लदी मालगाड़ी के उपर से तिरपाल उड़ कर ट्रैक्शन तार में फंस गया. ट्रैक्शन तार से तिरपाल उतारने के बाद रेल सेवा सामान्य हुई. तेज हवा से कई घरों की चहारदीवारी पर पेड़ गिरने, कई घरों के शीशे टूट गये हैं. कई जगहों पर विद्युत खंभा तार समेत गिरने तथा तेज हवा से लालडीह क्रासिंग क्षतिग्रस्त हो गया.

जानकारी के मुताबिक कोयले से लदी मालगाड़ी से तेज हवा में तिरपाल उड़ कर ट्रैक्शन तार पर जाकर फंस जाने से रेल सेवा बाधित हो गयी. तिरपाल ट्रैक्शन तार में फंसने से मालगाड़ी के चालक ने मालगाड़ी रोक दी. इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधक एसके सिंह को हुई तो वे वहां पहुंचे . ट्रैक्शन तार से तिरपाल को उतारा गया. इसके बाद रेल सेवा सामान्य हुई. तेज हवा से सुवर्ण रेखा नदी पार उपर बांधा में विद्युत खंभा तार समेत गिर गया. दाहीगोड़ा स्थित कई होटलों के चेयर कुर्सी, थाना की चहारदीवारी पर पेड़ और जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय की चहारदीवारी पर कृष्ण चूड़ा का पेड़ गिरने से चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गयी. फुलडुंगरी में भी कई जगहों पर तार पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित है. रेलवे कॉलोनी, कॉलेज से पावड़ा जाने वाली सड़क पर भी कई जगह पेड़ों की डाली टूट कर गिरने से बिजली के तार टूट कर गिर गये हैं. तेज आंधी में आइसीसी कारखाने की पीछे की चहारदीवारी भी गिर गयी है. वहीं मुसाबनी के ऊपर बांधा में अशोक भकत के घर पर लगा एजवेस्टस सीट तेज हवा में उड़ गया. आलो सबर का बिरसा आवास का टीन तेज हवा में उड़ गया. इससे उसे चोट पहुंची है. ग्रामीणों ने उसे 108 एंबुलेंस से मुसाबनी सीएचसी पहुंचाया है. चिकित्सक ने बताया कि आलो सबर की कमर टूट गयी है.

होटलों की चेयर कुर्सी उड़ी, जेसी हाई स्कूल की चहारदीवारी गिरी

कांकड़ीशोल से अपहृत हुई छात्रा का सुराग नहीं, परिजन परेशान

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola