कई विद्यार्थी डेढ़ घंटे बाद परीक्षा हॉल से निकल गये

Updated at : 10 Apr 2018 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
कई विद्यार्थी डेढ़ घंटे बाद परीक्षा हॉल से निकल गये

घाटशिला : कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है. सोमवार को अंग्रेजी (एइसीसी) सेट वन और हिंदी (एइसीसी) सेट वन विषय की परीक्षा थी. इसके अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र में समय गलत छपा था. इसके कारण विद्यार्थी परेशान रहे. बाद में वीक्षकों ने स्थिति साफ की कि भूल […]

विज्ञापन

घाटशिला : कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है. सोमवार को अंग्रेजी (एइसीसी) सेट वन और हिंदी (एइसीसी) सेट वन विषय की परीक्षा थी. इसके अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र में समय गलत छपा था. इसके कारण विद्यार्थी परेशान रहे. बाद में वीक्षकों ने स्थिति साफ की कि भूल से डेढ़ घंटा छप गया है.

परीक्षा तीन घंटे की होगी. केयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ पीके पाणी से इस मसले पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया, मगर बात नहीं हो सकी. अधिकांश परीक्षार्थी ने अंग्रेजी की परीक्षा डेढ़ घंटे में देकर चले गये. कुछ परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर बैठे रहे. वहीं हिंदी विषय के प्रश्न पत्र पर तीन घंटे छपे होने के कारण अधिकांश परीक्षार्थी तीन घंटे बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकले. अंग्रेजी और हिंदी के प्रश्न पत्र पर अलग-अलग समय अंकित होने से परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

अंग्रेजी और हिंदी (एइसीसी) सेट वन की परीक्षा तीन घंटे की है. अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र पर डेढ़ घंटे और हिंदी विषय के प्रश्न पत्र पर तीन घंटे अंकित है. यह सही बात है. प्रश्न पत्र छापने के दौरान ही गलती हुई है. अंग्रेजी और हिंदी विषय की परीक्षा तीन-तीन घंटे की हुई.

– डॉ पीके पाणी, परीक्षा नियंत्रक, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा.

बीडीओ से समझौता करायें हम गांव का विकास चाहते हैं

चाकुलिया : बिना परीक्षा प्रोमोट होंगे 300 विद्यार्थी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola