25 लाख की बोरिंग बेकार कुआं पर आश्रित 300 परिवार

Updated at : 20 Mar 2018 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
25 लाख की बोरिंग बेकार कुआं पर आश्रित 300 परिवार

शोभा की वस्तु बनी चुकरीपाड़ा जलापूर्ति योजना धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की चुकरीपाड़ा पंचायत की ग्रामीण जलापूर्ति योजना शोभा की वस्तु बन गयी है. चुकरीपाड़ा गांव में 300 के आसपास परिवार निवास करते हैं. अधिकांश लोग कुआं का पानी पेयजल के रूप में उपयोग करते हैं. ग्रामीणों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय […]

विज्ञापन

शोभा की वस्तु बनी चुकरीपाड़ा जलापूर्ति योजना

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की चुकरीपाड़ा पंचायत की ग्रामीण जलापूर्ति योजना शोभा की वस्तु बन गयी है. चुकरीपाड़ा गांव में 300 के आसपास परिवार निवास करते हैं. अधिकांश लोग कुआं का पानी पेयजल के रूप में उपयोग करते हैं. ग्रामीणों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2012-13 में ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निर्माण कराया गया था. ग्रामीणों ने बताया कि पूरे गांव तक जलापूर्ति के लिए पाइप बिछाया गया है. विद्युत संयोजन लिया गया है.
गांव में एक दिन भी जलापूर्ति का ट्रॉयल नहीं किया गया. बोरिंग पंप हाउस के लिए लगभग 25 लाख रुपये खर्च किये गये. इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है. सूचना के मुताबिक जलापूर्ति योजना के मोटर पंप खराब है. पंप हाउस के दोनों मोटर पंप एक साथ कैसे खराब हो गये. इस पर ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं. जल संकट के कारण गांव के लोग नहाने के लिए खाल जाते हैं.
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेइ आरएन झा ने बताया कि चुकरीपाड़ा पंप हाउस के मोटर पंप खराब है. फंड आवंटित नहीं होने से परेशानी है. मुखिया से बात कर जलापूर्ति योजना को चालू कराने की दिशा में पहल की जायेगी. उपभोक्ताओं के घरों तक पानी का संयोजन दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola