टिस्को गेट से बाजार चौक तक लगे 22 एलइडी बल्ब चोरी

Updated at : 17 Mar 2018 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
टिस्को गेट से  बाजार चौक तक लगे 22 एलइडी बल्ब चोरी

नोवामुंडी : गुरुवार रात्रि टिस्को सिक्युरिटी गेट के समीप से नोवामुंडी चौक तक पोल में लगाये गये 22 एलईडी बल्ब अज्ञात चोर चुरा ले गये. इससे बाजार क्षेत्र में अंधेरा छा गया है. आये दिन चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोग भयभीत हैं. विगत 20 फरवरी को टिस्को के दो क्वार्टरों व इसके बाद लखनसाई […]

विज्ञापन

नोवामुंडी : गुरुवार रात्रि टिस्को सिक्युरिटी गेट के समीप से नोवामुंडी चौक तक पोल में लगाये गये 22 एलईडी बल्ब अज्ञात चोर चुरा ले गये. इससे बाजार क्षेत्र में अंधेरा छा गया है. आये दिन चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोग भयभीत हैं. विगत 20 फरवरी को टिस्को के दो क्वार्टरों व इसके बाद लखनसाई स्थित एक घर में साठ हजार मूल्य के जेवरात तथा नगदी की चोरी का खुलासा नहीं होने से लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है.

टिस्को सुरक्षाकर्मियों की हरेक पोस्ट पर तैनाती व पेट्रोलिंग के बावजूद चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. बताया जा रहा है कि सुरक्षा मद में कंपनी करोड़ों रुपये वेतन आदि के मद में खर्च कर रही है. बावजूद इसके टिस्को क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. पता नहीं कब चोर पकड़े जायेंगें, ताकि मामले का खुलासा हो सके.

नोवामुंडी बाजार क्षेत्र में पसरा अंधेरा, लोग भयाक्रांत
रात्रि 1.10 बजे दिया घटना को अंजाम
सीसीटीवी में खंभे पर चढ़ कर बल्ब खोलने की फूटेज पुलिस को मिलीं
होंडा शो-रूम में लगा था सीसीटीवी कैमरा
रात होने के कारण कैमरे में चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola