नप अध्यक्ष की पत्नी ने खरीदा फॉर्म

घाटशिला : चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के तहत नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीनाथ मुर्मू की पत्नी फुलमनी मुर्मू ने नामांकन पत्र खरीदा. श्रीमती मुर्मू घाटशिला अनुमंडल कार्यालय पहुंची और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा. श्रीमती मुर्मू ने नजारत के फूलसिंह मुंडा से 2500 रुपये में नामांकन पत्र खरीदा. […]
घाटशिला : चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के तहत नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीनाथ मुर्मू की पत्नी फुलमनी मुर्मू ने नामांकन पत्र खरीदा. श्रीमती मुर्मू घाटशिला अनुमंडल कार्यालय पहुंची और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा. श्रीमती मुर्मू ने नजारत के फूलसिंह मुंडा से 2500 रुपये में नामांकन पत्र खरीदा. विदित हो कि घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का नामांकन पत्र दाखिल होगा.
अध्यक्ष पद के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी सह नगर पंचायत चुनाव के सहायक निर्वाची पदाधिकारी देवेंद्र कुमार दास नामांकन पत्र दाखिल करायेंगे. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए घाटशिला सीअो सह नगर पंचायत चुनाव के सहायक निर्वाची पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह हैं. श्री दास ने बताया कि शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र खरीदा गया है. जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




