घाटशिला में बच्चा चोर की अफवाह में अधेड़ की पिटाई

Updated at : 16 Mar 2018 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला में बच्चा चोर की अफवाह में अधेड़ की पिटाई

खुद को महाराष्ट्र का रहनेवाला बताया नशे की हालत में झूमते देख लोगों को हुआ शक मऊभंडार ओपी प्रभारी ने बचाया, ओपी भिजवाया घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के दाहीगोड़ा हनुमान मंदिर के पास गुरुवार रात बच्चा चोर की अफवाह में महाराष्ट्र के एक अधेड़ की लोगों ने पिटाई कर दी. इसके बाद उसे पुलिस […]

विज्ञापन

खुद को महाराष्ट्र का रहनेवाला बताया

नशे की हालत में झूमते देख लोगों को हुआ शक
मऊभंडार ओपी प्रभारी ने बचाया, ओपी भिजवाया
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के दाहीगोड़ा हनुमान मंदिर के पास गुरुवार रात बच्चा चोर की अफवाह में महाराष्ट्र के एक अधेड़ की लोगों ने पिटाई कर दी. इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया.
महाराष्ट्र के जलान जिले में बड़तोल के पास स्थित सदुना का निवासी रहमान अहमद पठान (45) नशे की हालत में झूम रहा था, तभी लोगों ने ‘बच्चा चोर’ चिल्लाते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी. सूचना मिलते ही मऊभंडार ओपी प्रभारी शिव बिहारी तिवारी पहुंचे और ग्रामीणों के चंगुल से उसे मुक्त कराया और बाइक से ओपी पहुंचाया. इसके बाद उन्होंने हनुमान मंदिर के पास हल्ला कर रहे युवकों को खदेड़ा और आस-पास के ग्रामीणों को समझाया-बुझाया कि किसी भी अफवाह के चक्कर में न पड़ें. पुलिस के समक्ष सचिन सरकार और रवि सिंह ने कहा कि हाथीजोबड़ा पुलिया के पास से ग्रामीण पुरुष और महिलाएं बच्चा चोर कहते हुए दौड़ रहे थे तो हमलोगों ने उसे धर दबोचा. अब पुलिस उसके खिलाफ अपने स्तर से कार्रवाई करे.
ट्रक चालक मुझे छोड़कर निकला गया : पठान
पुलिस के हवाले किए गए रहमान अहमद पठान ने बताया कि वह महाराष्ट्र से आ रहे ट्रक से उतरा था और कुछ खाने के लिए जा रहा था. इसी दौरान ट्रक चालक उसे छोड़ कर चला गया. इसके बाद उसने एक दुकान से शराब खरीदी और पी ली. वह झूमते-झूमते पुलिया के निकट पहुंचा था, तभी लोग बच्चा चोर कह कर चिल्लाने लगे. वह भय से भागा. तब तक मंदिर के पास पहले से मौजूद कुछ लोग उसकी पिटाई करने लगे जबकि कुछ लोग बचाव करते रहे. अहमद ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसका आधार, पैन कार्ड और पैसे लिये गये.
पिछले साल गयी थी
कई लोगों की जान
साल भर पहले गर्मियों में बच्चा चोर बता कोल्हान क्षेत्र में ही आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की पीटकर हत्या कर दी गयी थी. सरायकेला-खरसावां के राजननगर में चार लोगों की तथा जमशेदपुर के बागबेड़ा में तीन लोगों की जान गयी थीं. हालांकि बाद में बच्चा चोरी की बात अफवाह साबित हुई थी और हत्या का कारण निजी दुश्मनी व अन्य वजहें सामने आयी थीं.
पुलिस महाराष्ट्र के एक व्यक्ति को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ा कर लायी है. ग्रामीणों को बच्चा चोरी के अफवाह में नहीं पड़ने की सलाह दी गयी है. पीड़ित व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है.
शिव बिहारी तिवारी, मऊभंडार ओपी प्रभारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola