झारखंड के इस इलाके में घूम रहा है बाघ, मारकर खा रहा है जनवरों को, सहमे लोग

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा की मुढ़ाकांटी पंचायत स्थित चुड़िया पहाड़ के जंगलों में बाघ पाये जाने की सूचना से ग्रामीण दहशत में हैं. पिछले एक माह के दौरान पहाड़ के जंगल में पांच मवेशियों को जंगली जानवर ने मार डाला है. वन सुरक्षा समिति व ग्रामीणों के मुताबिक मवेशियों को बाघ ने मारा है. समिति के […]
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा की मुढ़ाकांटी पंचायत स्थित चुड़िया पहाड़ के जंगलों में बाघ पाये जाने की सूचना से ग्रामीण दहशत में हैं. पिछले एक माह के दौरान पहाड़ के जंगल में पांच मवेशियों को जंगली जानवर ने मार डाला है. वन सुरक्षा समिति व ग्रामीणों के मुताबिक मवेशियों को बाघ ने मारा है.
समिति के अध्यक्ष परशुराम बेरा तथा कई ग्रामीणों ने पुष्टि की कि उक्त जंगल में चार बाघ देखे गये थे. इसके बाद से दहशत में आए ग्रामीण अपने मवेशियों को चरने के लिए पहाड़ पर नहीं छोड़ रहे हैं. बाउटिया गांव के चीरूडीह टोला के गोविंद मुर्मू, लूसा सोरेन, घाटू मुर्मू, टोला कारामघुटु की गुरुवारी सोरेन तथा नूतनडीह टोला के नाराण सोरेन के बैल को विगत एक माह के अंदर जंगली जानवरों ने मार डाला.
उक्त लोगों के मुताबिक वे अपने मवेशियों को चुड़िया पहाड़ पर चरने के लिए छोड़ देते थे. एक दिन मवेशियों के चिल्लाने की आवाज आयी. शाम को मवेशी नहीं आये. सुबह में ग्रामीण मवेशियों को खोजने पहाड़ पर गये तो बैल के सींग, पूंछ आदि पड़े मिले. जंगल में पंजे के निशान देखे गये. ग्रामीणों ने आशंका जतायी कि बाघ ने बैलों को मारा डाला है.
वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष परशुराम बेरा ने कहा कि चार किसानों तथा एक विधवा के बैल को पहाड़ पर जंगली जानवरों द्वारा मारे जाने की खबर है. उन्होंने बताया कि एक दिन शाम को उनके भाई ने चार बाघों को घूमते देखा था. टोला से दूर बाघ के पंजे जैसे निशान देखे गये थे. मवेशियों के शरीर के कुछ भाग जंगल में पाये गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




