मंडप में दूल्हे के हाथ की अंगुली कटी देख सहमी दुल्हन, फिर हुई जमकर बकझक और...

Updated at : 15 Mar 2018 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
मंडप में दूल्हे के हाथ की अंगुली कटी देख सहमी दुल्हन, फिर हुई जमकर बकझक और...

गालूडीह: झारखंड के बड़बिल थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में उस समय अजीबो गरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब दूल्हे के दाएं हाथ की एक अंगुली कटी देख दुल्हन ने सात फेरे लेने से मना कर दिया. मामले को लेकर रातभर बारातियों की फजीहत हुई जिसके बाद पुलिस का इस संबंध में सूचना दी […]

विज्ञापन

गालूडीह: झारखंड के बड़बिल थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में उस समय अजीबो गरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब दूल्हे के दाएं हाथ की एक अंगुली कटी देख दुल्हन ने सात फेरे लेने से मना कर दिया. मामले को लेकर रातभर बारातियों की फजीहत हुई जिसके बाद पुलिस का इस संबंध में सूचना दी गयी. सुबह पुलिस की उपस्थिति में दोनों वर-वधू सात फेरे लेकर सात जन्म तक साथ-साथ जीने मरने की कसम खाई.

जानकारी के अनुसार आदित्यपुर के अमित की शादी गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़बिल गांव में तय हुई थी. मंगलवार की रात आदित्यपुर से करीब 60 से 70 की संख्या में नाचते-गाते हुए बड़बिल पहुंची, जहां बारातियों का भव्य स्वागत किया गया. रात करीब 2 बजे शादी के मंच पर दूल्हा व दुल्हन का सामना हुआ. सिंदूर दान की रस्म अदायगी के दौरान दुल्हन की नजर दूल्हे की अंगुली पर पड़ी तो वह सहम गयी.

दुल्हन ने देखा कि दूल्हे की एक अंगुली नहीं है. उसके बाद उसने यह बात अपने परिजनों को बतायी. लड़की पक्ष वालों को आशंका थी कि लड़के को कोई असाध्य बीमारी तो नहीं है. सुबह 3:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक दोनों पक्षों में खूब बकझक हुई. दोनों पक्षों में बातचीत इतनी बढ़ गयी कि लड़के पक्ष के लोग बिना शादी ही जाने लगे. इसके बाद कुछ लड़की पक्ष वालों ने कहा कि लड़की की बदनामी होगी. इस कारण शादी होनी चाहिए.

वर पक्ष ने कहा कि हमारा बहुत अपमान हुआ है अब यह शादी अब नहीं हो पाएगी. बारात जब बिना शादी जाने लगी तो कुछ ग्रामीण दूल्हे की गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल खड़ा करके आगे बढ़ने से रोक दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बात बन गयी और शादी संपन्न हुई. मामले को लेकर दूल्हे अमित ने बताया कि अंगुली कटी हुई है. यह कोई बीमारी नहीं है. एक हादसे में मशीन से अंगुली कट गयी थी. उसने बताया कि करीब तीन माह पहले लड़का व लड़की को देख कर ही दोनों परिवारों ने शादी तय की थी. दो सप्ताह पहले ही तिलक की रस्म पूरी हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola