VIDEO : विधायक साधु चरण महतो गिरफ्तार, मारपीट के आरोप को झूठ बताया

जमशेदपुर:भूअर्जन पदाधिकारी के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने इचागढ़ विधायक साधु चरण महतो को बुधवार को अस्पताल में गिरफ्तार कर लिया. सीने में दर्द की शिकायत के बाद विधायक को टीएमेएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इधर विधायक ने अपनी गिरफ्तारी से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, पुलिस अस्पताल आयी है, […]
जमशेदपुर:भूअर्जन पदाधिकारी के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने इचागढ़ विधायक साधु चरण महतो को बुधवार को अस्पताल में गिरफ्तार कर लिया. सीने में दर्द की शिकायत के बाद विधायक को टीएमेएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इधर विधायक ने अपनी गिरफ्तारी से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, पुलिस अस्पताल आयी है, लेकिन मुझे गिरफ्तारी के बारे में कोई सूचना नहीं दिया गया है.
उन्होंने संवाददाता के साथ बातचीत में कहा, मैं इस समय अपना इलाज करा रहा हूं. मेरे सीने में दर्द है, शुगर बढ़ा हुआ है. डॉक्टर इलाज कर रहे हैं. मारपीट के आरोप पर उन्होंने कहा, भूअर्जन पदाधिकारी ने उनके खिलाफ झूठा आरोप लगाया है. मैं कार्ट की शरण में जाऊंगा और मामले की जांच की मांग करूंगा.
उन्होंने कहा, मैं भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को कभी नहीं छोडूंगा, चाहे इसके लिए मुझे जेल क्या फांसी भी हो जाए तो मंजूर. मालूम हो साधुचरण महतो पर भू अर्जन पदाधिकारी दीपू सिंह के साथ मार-पीट करने और फोन पर धमकी देने का आरोप है.
https://www.youtube.com/watch?v=1a1uW75AVlk
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




