घाटशिला में 14,161 बच्चों को पिलायी जायेगी पोलियो दवा

Updated at : 07 Mar 2018 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला में 14,161 बच्चों को पिलायी जायेगी पोलियो दवा

घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में बीएलटीएफ की बैठक घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में मंगलवार को ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स (बीएलटीएफ) की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू ने की. बैठक में छह बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. श्री टुडू ने कहा कि तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के दूसरे […]

विज्ञापन

घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में बीएलटीएफ की बैठक

घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में मंगलवार को ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स (बीएलटीएफ) की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू ने की. बैठक में छह बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. श्री टुडू ने कहा कि तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत 11 मार्च से होगी. इसके तहत 0 से पांच साल के 14 हजार 161 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलायी जायेगी. दूसरे चरण के 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया. बैठक में कहा गया कि 11 को बूथ लेवल पर पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा. वहीं 12 और 13 को छुटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पल्स पोलियो की दवा पिलायी जायेगी.
जागरुकता के लिए बच्चे निकालेंगे प्रभात फेरी
प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी के प्रतिनिधि ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के तहत स्कूली बच्चे प्रभात फेरी निकालेंगे, ताकि लोगों में जागरुकता पैदा हो सके. 0 से 5 साल के उम्र के बच्चों को बूथों पर ले जाकर पल्स पोलियो की खुराक पिलायी जा सके. प्रभात फेरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय काशिदा और मध्य विद्यालय गालूडीह के विद्यार्थी निकालेंगे. बैठक में रोटा वायरस के विषय पर जानकारी दी गयी.
बैठक में प्रमुख हीरामनी मुर्मू, बीडीओ संजय पांडेय, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मयंक सिंह, संजीत दत्ता, बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola