बैंकों के एटीएम पर नजर रखें थाना प्रभारी घाटशिला

घाटशिला : मऊभंडार स्थित कार्यालय में सोमवार को एसडीपीओ राजेंद्र कुमार दुबे ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की. इसमें अपराध पर अंकुश लगाने पर चर्चा हुई. एसडीपीओ ने कहा सामने रामनवमी का त्योहार है. पूर्व से चार्जशीट अपराधियों पर 107 का मामला दर्ज कर कोर्ट से नोटिस तामिला कराया जाये. रामनवमी को लेकर […]
घाटशिला : मऊभंडार स्थित कार्यालय में सोमवार को एसडीपीओ राजेंद्र कुमार दुबे ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की. इसमें अपराध पर अंकुश लगाने पर चर्चा हुई. एसडीपीओ ने कहा सामने रामनवमी का त्योहार है. पूर्व से चार्जशीट अपराधियों पर 107 का मामला दर्ज कर कोर्ट से नोटिस तामिला कराया जाये.
रामनवमी को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक करें. वहीं अनुमंडल के बैंकों की एटीएम पर नजर रखें. आइसीआइसीआइ एटीएम से 25 लाख 33 हजार 300 रुपये चोरी जैसी घटना दोबारा न हो. अगर किसी मामले की जानकारी मिलती है तो उसपर नजर रखें. विभिन्न थानों में लंबित मामलों की समीक्षा की गयी. लंबित मामलों का जल्द निष्पादन का आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




