भुइयांबोरो प्रावि के विलय का ग्रामीणों ने किया विरोध

Updated at : 06 Mar 2018 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
भुइयांबोरो प्रावि के विलय का ग्रामीणों ने किया विरोध

मुसाबनी : सोमवार को भुइयांबोरो के ग्राम प्रधान संजीवन पातर के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ संतोष गुप्ता को ज्ञापन सौंप कर प्राथमिक विद्यालय का विलय करने का विरोध किया. ग्रामीणों ने कहा कि भुइयांबोरो प्रावि में वर्तमान में 54 विद्यार्थी नामांकित हैं. स्कूल में दो सरकारी तथा एक पारा शिक्षक पदस्थापित […]

विज्ञापन

मुसाबनी : सोमवार को भुइयांबोरो के ग्राम प्रधान संजीवन पातर के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ संतोष गुप्ता को ज्ञापन सौंप कर प्राथमिक विद्यालय का विलय करने का विरोध किया. ग्रामीणों ने कहा कि भुइयांबोरो प्रावि में वर्तमान में 54 विद्यार्थी नामांकित हैं. स्कूल में दो सरकारी तथा एक पारा शिक्षक पदस्थापित हैं.

इस स्कूल को कुइलीसूता मवि में विलय करने का प्रस्ताव है. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क मार्ग से कुइलीसूता की दूरी डेड़ किमी है. गांव से स्कूल की दूरी के कारण बच्चे पढ़ाई से वंचित हो जायेंगे. ग्रामीणों ने कहा कि भुइयांबोरो राजस्व गांव है.

स्कूल में बच्चों की संख्या भी अधिक है. दूसरे स्कूल में विलय के प्रस्ताव को निरस्त किया जाये और विद्यालय का संचालन यथावत रहे. बीडीओ ने ग्रामीणों को पहल करने का आश्वासन दिया. मौके पर स्कूल के अध्यक्ष केश रंजन पातर, उपाध्यक्ष शीला पातर, सदस्य संध्या पातर, लक्ष्मी पातर, गुणा पातर, सुधाकर पातर, महेश पातर, शैलेन पातर, जीतेन पातर, उत्तम पातर, वार्ड मेंबर मोलीन पातर आदि ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola