"27 लाख की जलापूर्ति योजना बेकार, परेशानी

Updated at : 06 Mar 2018 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
"27 लाख की जलापूर्ति योजना बेकार, परेशानी

जूनबनी में नीर निर्मल परियोजना का नहीं मिल रहा लाभ धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की जूनबनी पंचायत के डोभा गांव में नीर निर्मल परियोजना से बना पंप हाउस व टंकी का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है. योजना करीब 27 लाख रुपये की है. योजना का ठेका लीलावती कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है. योजना […]

विज्ञापन

जूनबनी में नीर निर्मल परियोजना का नहीं मिल रहा लाभ

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की जूनबनी पंचायत के डोभा गांव में नीर निर्मल परियोजना से बना पंप हाउस व टंकी का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है. योजना करीब 27 लाख रुपये की है. योजना का ठेका लीलावती कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है. योजना प्रारंभ करने की तिथि 21 जून 2016 और पूर्ण करने की तिथि 20 जून 2017 सूचना बोर्ड में दर्शाया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि नीर निर्मल परियोजना से जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है.

दो बोरिंग में एक बोरिंग का मोटर पंप लगभग तीन माह पहले ठेका कंपनी का कर्मचारी खोल कर ले गया. गांव में पाइप लाइन बिछायी गयी है, लेकिन जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है. इससे ग्रामीण कुआं और चापानल का पानी पेयजल के लिए उपयोग में ला रहे हैं. स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के नाम पर लाखों रुपये खर्च हुए हैं. ठेका कंपनी ने 50 प्रतिशत से अधिक राशि का उठाव कर लिया है.

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता आरएन झा ने बताया कि योजना फाइनल नहीं हुआ है. जलापूर्ति का ट्रायल लिया गया है. 10 मार्च तक डोभा में जलापूर्ति शुरू होगी. जलापूर्ति शुरू नहीं होने से ठेका कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारियों को लिखा जायेगा. पेयजल एवं स्वच्छता समिति की अध्यक्ष सह मुखिया आरसू मनी टुडू से बात नहीं हो सकी. इसके कारण उनका पक्ष नहीं रखा जा सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola