लाइन होटलों में आबकारी विभाग की छापेमारी, दो लोग गिरफ्तार

बहरागोड़ा : होली के मद्देनजर अाबकारी विभाग की एक टीम ने बुधवार को बहरागोड़ा में एचएन 6 और एनएच 33 किनारे लाइन होटलों में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की. इसका नेतृत्व पुलिस निरीक्षक रंजन तिवारी ने किया. माटिहाना स्थित भाई-भाई होटल से चार बोतल शराब बरामद की गयी. वहीं मालुआ गांव की एक दुकान […]
बहरागोड़ा : होली के मद्देनजर अाबकारी विभाग की एक टीम ने बुधवार को बहरागोड़ा में एचएन 6 और एनएच 33 किनारे लाइन होटलों में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की. इसका नेतृत्व पुलिस निरीक्षक रंजन तिवारी ने किया. माटिहाना स्थित भाई-भाई होटल से चार बोतल शराब बरामद की गयी. वहीं मालुआ गांव की एक दुकान से बीयर की 5 बोतल जब्त की गयी.
भाई-भाई होटल और मालुआ गांव के एक दुकान से विभाग ने एक-एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस निरीक्षक रंजन तिवारी ने बताया कि किसी प्रकार की बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है. दोनों जगहों से एक -एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. इस अभियान में थाना प्रभारी एन ओझा, सहायक निरीक्षक प्रकाश मिश्रा, एसआइ राजीव रंजन समेत अन्य जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




