घाटशिला की नौ पंचायतों के हर घर से कचरा उठायेगी एजेंसी, लगेगा शुल्क

Updated at : 28 Feb 2018 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला की नौ पंचायतों के हर घर से कचरा उठायेगी एजेंसी, लगेगा शुल्क

घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को शहरी क्षेत्र की नौ पंचायतों में स्वच्छता को लेकर बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता विधायक लक्ष्मण टुडू ने की. बैठक में पंचायत प्रतिनिधि और जल एवं स्वच्छता के विभागीय पदाधिकारी शामिल थे. विधायक ने कहा पंचायत प्रतिनिधि और जल स्वच्छता समिति के लोग स्वच्छता अभियान को सफल […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को शहरी क्षेत्र की नौ पंचायतों में स्वच्छता को लेकर बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता विधायक लक्ष्मण टुडू ने की. बैठक में पंचायत प्रतिनिधि और जल एवं स्वच्छता के विभागीय पदाधिकारी शामिल थे. विधायक ने कहा पंचायत प्रतिनिधि और जल स्वच्छता समिति के लोग स्वच्छता अभियान को सफल बनायें. स्वच्छता समिति की बैठक में तय हुआ कि पंचायतों के सभी घरों से कचरा उठाव के लिए निर्धारित शुल्क लिया जायेगा.
उक्त राशि से लोगों के घरों से कचरा उठाने व डस्टबिन से कचरा उठाव करने के लिए मजदूर रखे जायेंगे. हालांकि यह शुल्क कितना होगा यह निर्णय नहीं लिया गया है. तय हुआ कि प्रत्येक पंचायत में कचरा एकत्रित कर निश्चित जगह पर डंप किया जायेगा. वहीं स्वच्छता समिति की बैठक में कौन एजेंसी व कितने मजदूर लगेंगे. इसपर चर्चा की गयी. अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल ने बताया कि चार मार्च को गोपालपुर पंचायत भवन में स्वच्छता को लेकर बैठक होगी
बैठक में कार्यपालक दंडाधिकारी देवेंद्र कुमार दास, जल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता महेंद्र बैठा, बीइइओ बैधनाथ प्रधान, जेइ रवि शंकर, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, पूर्णिमा कर्मकार, प्रमुख हीरामनी मुर्मू, उप प्रमुख श्रवण अग्रवाल, पंसस बुद्धेश्वर मार्डी, कमल बेरा, आद्री दंडपाठ, निर्मला शुक्ला, बेरुनिका बेहरा, मेरी टोप्पो, मुखिया बैजू मुर्मू समेत नौ पंचायतों के मुखिया और पंचायत समिति सदस्य सहित पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.
सात पंचायतों को मिलाकर बनेगी नगर परिषद : एसडीओ
एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने कहा कि प्रखंड की सात पंचायत के बस्ती और कई गांवों को मिलाकर घाटशिला नगर परिषद बनाने की योजना है. नगर परिषद पांच सदस्यीय कमेटी बनायी गयी है. उन्होंने कहा कि नगर परिषद बनने से निश्चित रूप से आम जनता को लाभ मिलेगा. नगर परिषद चुनाव में जनसंख्या के आधार पर वार्ड का गठन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola