300 लीटर शराब जमीन पर फेंकी, महुआ चुलाई केंद्र तोड़ा
Updated at : 27 Feb 2018 4:55 AM (IST)
विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत बाघुड़िया पंचायत के तेतुलडांगा गांव से सटे जंगल में सोमवार की दोपहर पुलिस ने मिनी शराब फैक्टरी को ध्वस्त किया. एक घर के अंदर चार ड्रम में जावा फूला कर रखा गया था. इसे पुलिस नष्ट कर दिया. घाटशिला के सीओ राजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की. […]
विज्ञापन
गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत बाघुड़िया पंचायत के तेतुलडांगा गांव से सटे जंगल में सोमवार की दोपहर पुलिस ने मिनी शराब फैक्टरी को ध्वस्त किया. एक घर के अंदर चार ड्रम में जावा फूला कर रखा गया था. इसे पुलिस नष्ट कर दिया. घाटशिला के सीओ राजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की. छापेमारी में गालूडीह थाना प्रभारी सुधांशु कुमार, एएसआइ रहीम खान शामिल थे. पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारी में हड़कंप मच गया है.
तेतुलडांगा गांव से सटे जंगल में रवि सिंह ने महुआ चुआई केंद्र खोल रखा था. पुलिस ने 300 लीटर महुआ शराब को बहा कर नष्ट कर दिया. पुलिस ने धाबा बोला तो उस वक्त शराब बनायी जा रही थी. भट्ठी में आग लगी थी. हंडी में जावा फूल रहा था और पाइप से शराब निकाला जा रहा था. पुलिस की धमक से लोग भाग निकले.
पुलिस ने भट्ठी, हंडी, गैलेन, पाइप को तोड़ दिया. जावा फेंक दिया और शराब बहा दी. चुलाई केंद्र के पास एक घर में चार ड्रम में फूला हुआ जावा रखा था, जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया.
बाघुड़िया पंचायत के तेतुलडांगा में सीओ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




