वार्ड 9 में वंदना मल्लिक ने रेणु शर्मा को चार वोट से हराया था
Updated at : 27 Feb 2018 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया : वर्ष 2013 में चाकुलिया नगर पंचायत का चुनाव बड़ा रोचक हुआ था. सभी 10 वार्डों में उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा था. वार्ड नौ में वंदना मल्लिक ने रेणु शर्मा को सिर्फ चार वोट से पराजित किया था. वार्ड नंबर आठ में शिव कुमार सिंह व दुर्गा पदो घोष […]
विज्ञापन
चाकुलिया : वर्ष 2013 में चाकुलिया नगर पंचायत का चुनाव बड़ा रोचक हुआ था. सभी 10 वार्डों में उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा था. वार्ड नौ में वंदना मल्लिक ने रेणु शर्मा को सिर्फ चार वोट से पराजित किया था. वार्ड नंबर आठ में शिव कुमार सिंह व दुर्गा पदो घोष को सिर्फ 15-15 वोट मिले थे.
वार्ड नंबर एक : वार्ड नंबर एक से संतोष मुंडा विजयी हुए थे. इस वार्ड में चार उम्मीदवार मैदान में थे. संतोष मुंडा को 328 मत, खादु राम मुर्मू को 175, शंकर मुंडा 144, महावीर मुर्मू को 35 मत मिले थे.
वार्ड नंबर दो : वार्ड से रेणुका दास विजयी हुई थी. इस वार्ड से 10 उम्मीदवार मैदान में थे. रेणुका दास को 372, रेखा रक्षित को 206, कविता बेरा को 144, मोनालिसा दास को 120, पूर्णिमा बेरा को 102, कामिनी दास को 75, शिवानी देवी दास को 64, रंजीता दास को 49, मिठु दास को 35, ललिता दास को 21 मत मिले थे.
वार्ड नंबर तीन : वार्ड से सरिता मल्लिक विजयी हुई थी. इस वार्ड में 12 उम्मीदवार मैदान में थे. सरिता मल्लिक को 113, श्यामली सरदार को 100, तरुणलता नामता को 92, उर्मिला बेरा पोलाई को 70, सरोज रूंगटा को 68, अंजना पोलाई को 66, संध्या दास को 51, माया पाल को 49, अनुसुइयां पोलाई को 47, रानी मन्ना को 41, मौसमी देवी को 39 और प्रमिला बेरा को 23 मत मिले थे.
वार्ड नंबर चार : वार्ड से असगर हुसैन विजयी हुए थे. आठ उम्मीदवार मैदान में थे. असगर हुसैन को 282, राकेश कुमार मल्लिक को 125, मो फुस्कान अहमद को 112, राधाकांत दास को 108, साहेब दास को 103, साहिल अंसारी को 80, संजय कुमार दास को 52, परवेज आलम को 29 मत मिले थे. वार्ड नंबर पांच : वार्ड से मो निजामुद्दीन विजयी हुए थे. चार उम्मीदवार मैदान में थे. मो निजामुद्दीन को 218, मिन्हाज अख्तर को 136, फकरूद्दीन अंसारी को 38, मो अफजल को 22 मिले थे.
वार्ड नंबर छह : वार्ड से भरत झुनझुनवाल विजयी हुए थे. यहां पांच उम्मीदवार मैदान में थे. भरत झुनझुनवाला को 262, जय प्रकाश लोधा को 82, आकाश कुमार रूंगटा को 72, भूषण चंद्र बारिक को 59, सतीश चंद्र बारिक को 40 मत मिले थे.
वार्ड नंबर सात: वार्ड से शतदल महतो विजयी हुए थे. 10 उम्मीदवार मैदान में थे. शतदल महतो को 283, सुजीत महतो को 159, मुकुल चंद्र महतो को 64, कमलकांत महतो को 47, लखींद्र बेहरा को 42, तरणी महतो को 29, निर्मला महतो को 25, दुर्गा हांसदा को 24, मनमथ नाथ महतो को 17 और धनंजय माझी को छह मत मिले थे.
वार्ड नंबर आठ : वार्ड से संजय घोष विजयी हुए थे. वार्ड में 12 उम्मीदवार मैदान में थे. संजय घोष को 308, देवानंद सिंह को 227, प्रणव कुमार को 92, दिलीप लोधा को 60, सपन पोलाई को 59, गौतम महतो को 56, मोनिका राय को 51, माणिक बेरा को 40, शंकर मुर्मू को 38, अवनि बेरा को 21, शिव कुमार सिंह को 15, दुर्गा पद घोष को 15 मिले थे. वार्ड नंबर नौ : वार्ड से वंदना मल्लिक चार वोट से विजयी हुई थी. इस वार्ड में सात उम्मीदवार मैदान में थे. वंदना मल्लिक को
178, रेणु शर्मा को 174, रिंकू साहा को 151, चंदना बेरा को 128, मधुमिता महंती को 119, कांता देवी को 30 और गुंजना देवी को 25 मत मिले थे. वार्ड नंबर दस : वार्ड से सोमवारी सोरेन विजयी हुई थी. इस वार्ड में चार उम्मीदवार मैदान में थे. सोमवारी सोरेन को 237, पूनम सोय को 197, मालती मुर्मू को 170 और कमला सोरेन को 82 मत मिले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




