पुलिस ने गार्ड और सीएमएस कर्मचारी का घर खंगाला

घाटशिला : घाटशिला में आइसीआइसीआइ की एटीएम तोड़ कर 25 लाख चोरी करने के मामले में पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है. घटना के दूसरे दिन 21 फरवरी की रात पुलिस ने सीएसएस के सुरक्षा गार्ड और नोट लोडिंग करने वाली कंपनी सीएमसी के कर्मचारी के घर की तलाशी ली. हालांकि […]
घाटशिला : घाटशिला में आइसीआइसीआइ की एटीएम तोड़ कर 25 लाख चोरी करने के मामले में पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है. घटना के दूसरे दिन 21 फरवरी की रात पुलिस ने सीएसएस के सुरक्षा गार्ड और नोट लोडिंग करने वाली कंपनी सीएमसी के कर्मचारी के घर की तलाशी ली. हालांकि यहां भी पुलिस को कुछ भी सबूत हाथ नहीं लगा.
विदित हो कि 19 फरवरी को एटीएम मशीन एजेंसी के इंजीनियर ने एटीएम की मरम्मत की थी. एटीएम मरम्मत के दूसरे दिन शाम में 20 फरवरी को कैश लोडिंग की गयी. कैश लोडिंग सीएमएस के कर्मचारियों ने की थी. वहीं 20 फरवरी की रात 9.15 बजे के बाद एटीएम की लिंक फेल हो गयी और बैंक को जानकारी तक नहीं लगी. दूसरे दिन 21 फरवरी को एटीएम के गार्ड आर्यन कुमार ड्यूटी पर पहुंचा तो एटीएम की हालत देख कर सुपरवाइजर चंदन सिंह को फोन कर सूचना दी. सुपरवाइजर ने दोपहर में मामले की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस हरकत में आयी. पुलिस ने इस मामले में सीएसएस के कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




