एसएसपी के नेतृत्व में जांच टीम गठित

घाटशिला : घाटशिला की आइसीआइसीआइ एटीएम से चोरी गयी 25 लाख रुपये के मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने 21 फरवरी को ही जांच टीम गठित कर दी है. यह टीम इस मामले से जुड़े सभी चीजों की जांच कर तह तक जायेगी और मामले का खुलासा करेगी. […]
घाटशिला : घाटशिला की आइसीआइसीआइ एटीएम से चोरी गयी 25 लाख रुपये के मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने 21 फरवरी को ही जांच टीम गठित कर दी है. यह टीम इस मामले से जुड़े सभी चीजों की जांच कर तह तक जायेगी और मामले का खुलासा करेगी. विदित हो कि 20 फरवरी की रात को मेन रोड स्थित आइसीआइसीआइ की एटीम को अज्ञात अपराधियों ने रॉड से मार कर कैश सीडी निकाली और उसमें रखे 25 लाख 33 हजार 300 रुपये लेकर चलते बनें.
इसी मामले में एसएसपी श्री बिरथरे ने घाटशिला के अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र कुमार दुबे के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया है. गुरुवार को एसडीपीओ ने बताया कि जांच टीम में मुसाबनी डीएसपी अजीत कुमार विमल, सर्किल इंस्पेक्टर घाटशिला अजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह, धालभूमगढ़ थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी, ओपी प्रभारी शिव बिहारी तिवारी, मुसाबनी थाना प्रभारी सुरेश लिंडा समेत अन्य पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




