नाबालिग की शादी कराने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी

Updated at : 21 Feb 2018 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग की शादी कराने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी

धालभूमगढ़ में प्रखंड बाल संरक्षण समिति की बैठक कार्ड छापने, टेंट लगाने व हलवाई के खिलाफ भी होगी कार्रवाई अभिभावकों से मिलकर समझायेंगे समिति के सदस्य धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड के एटिक भवन में मंगलवार को बाल संरक्षण समिति की बैठक अध्यक्ष स्वप्न महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें बाल विवाह नियंत्रण पर चर्चा की […]

विज्ञापन

धालभूमगढ़ में प्रखंड बाल संरक्षण समिति की बैठक

कार्ड छापने, टेंट लगाने व हलवाई के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
अभिभावकों से मिलकर समझायेंगे समिति के सदस्य
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड के एटिक भवन में मंगलवार को बाल संरक्षण समिति की बैठक अध्यक्ष स्वप्न महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें बाल विवाह नियंत्रण पर चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि बाल विवाह पर नियंत्रण के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जायेगा. अभिभावकों को नाबालिग की शादी नहीं कराने के लिए समझाया जायेगा. अभिभावक कमेटी की बात नहीं मानेंगे तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बताया गया कि नाबालिग की शादी का कार्ड छापने वाले, पंडाल बनाने वाले, हलवाई और अन्य सहयोगियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी.
प्रखंड में कई नाबालिग की शादी तय होने की सूचना
बैठक में यह बात सामने आयी कि पाटकाशोली, मौदाशोली और दलकी में नाबालिग लड़कियों की शादी का फैसला होने की सूचना मिली है. कमेटी के सदस्य ऐसे अभिभावकों को समझाने का प्रयास करेंगे. ग्राम स्तर पर कमेटी रहने के बावजूद सूचना संकलन में कमेटी फिसड्डी साबित हो रही है. बैठक में अन्य विषयों पर चर्चा की गयी. बैठक में बीडीओ शादां नुसरत, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ज्ञानेंद्र प्रसाद अखौरी, बीइइओ जलेश्वर शाह, मुखिया पूर्ण चंद्र सिंह, नीलमनी मुर्मू, सुशीला हेंब्रम, शांति हेंब्रम, उमा नमाता, मगरू कालिंदी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola