विकास कार्य से बहिष्कृत 18 परिवारों का ब्लॉक पर प्रदर्शन

Updated at : 21 Feb 2018 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
विकास कार्य से बहिष्कृत 18 परिवारों का ब्लॉक पर प्रदर्शन

कोलाबाड़िया के ग्राम प्रधान ने विकास व सामाजिक कार्यों से कर रखा है बहिष्कृत भुलागोड़ा के ग्रामीणों ने टोला के जीतू मार्डी को ग्राम प्रधान चुना डुमरिया : डुमरिया प्रखंड की धोलाबेड़ा पंचायत स्थित कोलाबाड़िया के भुलागोड़ा के बहिष्कृत 18 परिवारों ने मंगलवार को ब्लॉक ऑफिस पर प्रदर्शन किया. मामले की रिपोर्ट नहीं देने के […]

विज्ञापन

कोलाबाड़िया के ग्राम प्रधान ने विकास व सामाजिक कार्यों से कर रखा है बहिष्कृत

भुलागोड़ा के ग्रामीणों ने टोला के जीतू मार्डी को ग्राम प्रधान चुना
डुमरिया : डुमरिया प्रखंड की धोलाबेड़ा पंचायत स्थित कोलाबाड़िया के भुलागोड़ा के बहिष्कृत 18 परिवारों ने मंगलवार को ब्लॉक ऑफिस पर प्रदर्शन किया. मामले की रिपोर्ट नहीं देने के आक्रोश में पंचायत सचिव दिनेश प्रसाद का घेराव किया. पंचायत सचिव के शीघ्र रिपोर्ट देने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए.
बहिष्कृत परिवार के भुक्तु मुर्मू, सुरेंद्र टुडू, जितु मार्डी, मंगल मुर्मू, फागु मुर्मू, शंकर मुर्मू समेत महिलाओं ने बताया कि कोलाबाड़िया के ग्राम प्रधान दुखु राम सोरेन ने विकास व सामाजिक कार्यों से उनका बहिष्कार कर रखा है. इसलिए टोला के ग्रामीणों ने जितू मार्डी को ग्राम प्रधान चुना. बीडीओ मृत्युंजय कुमार को दी. बीडीओ ने मामले की जांच के लिए पंचायत सचिव दिनेश प्रसाद से कहा. आज तक जांच रिपोर्ट नहीं दी. इसके आक्रोश में पीड़ित परिवार के सदस्य 10 किमी की दूरी तक ब्लॉक ऑफिस आये और प्रदर्शन किया.
ग्रामीणों का कहना है कि कोलाबाड़िया के ग्राम प्रधान ने उन्हें विकास व सामाजिक कार्यों से बहिष्कृत कर दिया है. इसलिए टोला का विकास नहीं हो रहा है. ग्राम प्रधान किसी भी विकास कार्य की अनुशंसा नहीं करते हैं.
सामाजिक कार्यों में भाग लेने नहीं दिया जाता है. इसलिए हमने जितु मार्डी को टोला का ग्राम प्रधान चुना और मान्यता देने की मांग की. इसकी सूचना राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपायुक्त, एसडीओ, देश परगना, तरफ परगना, घाट परगना को दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola