बीडीओ ने जातिसूचक गालियां दीं पद का किया दुरुपयोग, केस हो

Updated at : 08 Feb 2018 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने जातिसूचक गालियां दीं पद का किया दुरुपयोग, केस हो

माली बाहा महिला समिति ने एसडीपीओ व थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन खरस्वती गांव में शौचालय निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से हुई बहस ग्रामीणों के सवाल पूछने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की दी गयी धमकी घाटशिला : घाटशिला के खरस्वती के माली बाहा महिला स्वयं सहायता समूह ने बुधवार को एसडीपीओ राजेंद्र दुबे और थाना […]

विज्ञापन

माली बाहा महिला समिति ने एसडीपीओ व थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

खरस्वती गांव में शौचालय निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से हुई बहस
ग्रामीणों के सवाल पूछने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की दी गयी धमकी
घाटशिला : घाटशिला के खरस्वती के माली बाहा महिला स्वयं सहायता समूह ने बुधवार को एसडीपीओ राजेंद्र दुबे और थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी से भेंट की. महिलाओं ने बीडीओ संजय पांडेय पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन सौंपा. इसमें कहा गया कि भदुआ पंचायत के खरस्वती गांव में बन रहे 147 शौचालयों का निरीक्षण के दौरान 2 फरवरी को बीडीओ संजय पांडेय ने ग्रामीणों को प्रताड़ित कर धमकाया. मिशन की सही जानकारी न देकर ग्रामीणों पर रौब दिखायी,
गुणवत्ता और पारदर्शिता पर सवाल पूछने पर ग्रामीणों को अनपढ़, जाहिल और जाति सूचक शब्द कहे, अधिक जानकारी मांगने पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने, बंधक, अपहरण और सरकारी काम में बाधा, बल पूर्वक कार्य को रोकने का केस दर्ज कराने, पुलिस पर दबाव डाल कर ग्रामीणों पर छापेमारी व नोटिस जारी किया गया.
वहीं थाना प्रभारी को सौंपे आवेदन में महिला समिति ने कहा कि गांव में शौचालय निर्माण का निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने अप शब्द का प्रयोग किया. उन्होंने महिलाओं को अनपढ़, जाहिल और जंगली जैसे शब्द कहे. बीडीओ ने गांव में खौफ पैदा करने का काम किया है. सवाल जवाब करने वालों के नाम पर प्राथमिकी दर्ज कर ग्रामीणों की शांति भंग की गयी है. एसडीपीओ से बीडीओ के खिलाफ आदिवासी उत्पीड़न एक्ट व सरकारी पद के दुरुपयोग का मामला अविलंब दर्ज करने की मांग की.
महिला समिति के प्रतिनिधिमंडल में सुनीता टुडू, सोहागी टुडू, गंगा मनी हांसदा, माही मुर्मू, शुरूबती सोरेन, जोबा हांसदा, रेक्सिना हांसदा
शामिल थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola