वाहन के धक्का से बाइक सवार गंभीर

बहरागोड़ा : बांसदा चौक पास एनएच-33 पर बुधवार शाम अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम निवासी सीताराम सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना पाकर पेट्रोलिंग पुलिस पहुंची और उसे सीएचसी लेकर पहुंचे. जहां डॉ पिंस पिंगुआ ने उसका प्राथमिक इलाज कर एमजीएम रेफर कर दिया. थाना प्रभारी […]
बहरागोड़ा : बांसदा चौक पास एनएच-33 पर बुधवार शाम अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम निवासी सीताराम सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना पाकर पेट्रोलिंग पुलिस पहुंची और उसे सीएचसी लेकर पहुंचे. जहां डॉ पिंस पिंगुआ ने उसका प्राथमिक इलाज कर एमजीएम रेफर कर दिया. थाना प्रभारी विनोद सिंह पहुंचे और घटना की जानकारी ली. सीताराम बाइक से बहरागोड़ा में मेला दखने के लिए जा रहा था. बताया जाता है कि उसने कान में हेडफोन लगा रखा था. किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




