गुड़ाबांदा के नायकानशोल में हुई पूजा, मांगी खुशहाली
Updated at : 01 Feb 2018 4:07 AM (IST)
विज्ञापन

क्षेत्र की सुख-शांति के लिए हर साल होती है तमसा मैदान में पूजा मैदान में रात भर होते हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम गुड़ाबांदा : बालीजुड़ी पंचायत के नायकानशोल स्थित तमसा मैदान में बुधवार को धूमधाम से पूजा आयोजित हुई. क्षेत्र की समृद्धि तथा सुख-शांति के लिए हर साल की भांति पूजा आयोजित हुई. पुजारी गुरभा मुर्मू […]
विज्ञापन
क्षेत्र की सुख-शांति के लिए हर साल होती है तमसा मैदान में पूजा
मैदान में रात भर होते हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम
गुड़ाबांदा : बालीजुड़ी पंचायत के नायकानशोल स्थित तमसा मैदान में बुधवार को धूमधाम से पूजा आयोजित हुई. क्षेत्र की समृद्धि तथा सुख-शांति के लिए हर साल की भांति पूजा आयोजित हुई. पुजारी गुरभा मुर्मू ने पूजा अर्चना की, जिसमें आसपास के गावों के ग्रामीण भी शामिल हुए. पूजा के पूर्व यहां माढ़ोतोलिया पहाड़ पर पूजा हुई. पुजारी गुरभा मुर्मू ने पहाड़ की पूजा की, जिसमें करन मुर्मू, बाजुन मुर्मू, पदो मुर्मू, गुनाराम टुडू, दुर्गा प्रसाद मुर्मू, गुरभा मुर्मू, रवि मुर्मू, गोपाल मुर्मू, कुनाराम मांडी आदि ने सहयोग किया. पूजा के बाद कई भक्त दहकते अंगारों पर नंगे पांव चले और गर्म लोहे को हाथ से पकड़ा. पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. रात में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए. संथाली ड्रामा देखने के लिए भीड़ उमड़ी. वहीं ग्रामीणों ने आयोजित मेले का लुफ्त उठाया. मौके पर पूर्व मुखिया करिया हेंब्रम समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




