दोनों छात्रों ने नहीं छोड़ा हॉस्टल, थाने में शिकायत
Updated at : 31 Jan 2018 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

बीए इंजीनियरिंग कॉलेज कॉलेज के तीन छात्रों पर अनुशासनहीनता का आरोप तीनों छात्रों पर दस-दस हजार फाइन भी लगा आदेश मानने से छात्रों का इनकार, नहीं छोड़ा हॉस्टल गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत घुटिया स्थित बीए इंजीनियरिंग कॉलेज प्रशासन ने अनुशासनहीनता को लेकर सातवें सेमेस्टर के छात्र कुणाल कुमार सिंह और सागर कुमार को हॉस्टल खाली […]
विज्ञापन
बीए इंजीनियरिंग कॉलेज
कॉलेज के तीन छात्रों पर अनुशासनहीनता का आरोप
तीनों छात्रों पर दस-दस हजार फाइन भी लगा
आदेश मानने से छात्रों का इनकार, नहीं छोड़ा हॉस्टल
गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत घुटिया स्थित बीए इंजीनियरिंग कॉलेज प्रशासन ने अनुशासनहीनता को लेकर सातवें सेमेस्टर के छात्र कुणाल कुमार सिंह और सागर कुमार को हॉस्टल खाली करने का आदेश 27 जनवरी को दिया. इसके साथ दोनों पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है. वहीं छात्र रितेश पंडित पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. उक्त छात्र हॉस्टल में नहीं रहता है. हॉस्टल छोड़ने के आदेश के बावजूद छात्रों ने मंगलवार तक हॉस्टल खाली नहीं किया. इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन ने थाना में की है. हालांकि इस मामले में छात्रों के एक गुट और कॉलेज प्रबंधन व फैकल्टी मेंबर के बीच विवाद गहरा गया है. सोमवार को प्रशिक्षु डीएसपी कुलदीप कुमार कॉलेज जाकर छात्रों को समझाने का प्रयास किया था. स्थिति सामान्य नहीं हो पायी है.
कॉलेज प्रशासन अनुशासनहीता बर्दाश्त नहीं करेगा. सीनियर छात्रों की गलती ढक दी जाय तो इसका बुरा असर जूनियर छात्रों पर पड़ेगा. चेयरमैन के निर्देश पर पूरे मामले की जांच टीम बनाकर की गयी. दोषी छात्रों को अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत हॉस्टल छोड़ने का नोटिस दिया गया. मामले से कॉलेज के पदाधिकारी श्री रामदास ने स्थानीय पुलिस को अवगत कराया है, ताकि विधि व्यवस्था बेहतर हो सके.
– एसएल सक्सेना, डॉयरेक्टर, बीए इंजीनियरिंग कॉलेज
क्या है मामला
23 जनवरी को सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए निकला था. इस दौरान छात्रों ने कॉलेज की बस रोक कर हंगामा मचाया. फैकल्टी मेंबरों के साथ बदसलूकी की. छात्रों का कहना है शिक्षकों द्वारा प्रसाद फेंक दिए जाने से मामला बिगड़ा. जबकि फैकल्टी मेंबरों का कहना है तीन- चार छात्र शिक्षक-शिक्षिकाओं के बस को रोक अभद्र व्यवहार कर रहे थे. प्रसाद फेंकने की बात गलत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




