चिटफंड के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी एमजीएम रेफर

Updated at : 31 Jan 2018 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
चिटफंड के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी एमजीएम रेफर

मेडिकल जांच के दौरान ब्लड प्रेशर हाई मिला घाटशिला : चिटफंड के नाम पर धोखाधड़ी मामले में घाटशिला के ऊपर पावड़ा से गिरफ्तार आरोपी शिक्षक भगत हांसदा को पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद मंगलवार को जेल भेजने की तैयारी में थी. मेडिकल जांच में चिकित्सक ने उनका बीपी बढ़ा हुआ पाया. उसे मंगलवार की […]

विज्ञापन

मेडिकल जांच के दौरान ब्लड प्रेशर हाई मिला

घाटशिला : चिटफंड के नाम पर धोखाधड़ी मामले में घाटशिला के ऊपर पावड़ा से गिरफ्तार आरोपी शिक्षक भगत हांसदा को पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद मंगलवार को जेल भेजने की तैयारी में थी.
मेडिकल जांच में चिकित्सक ने उनका बीपी बढ़ा हुआ पाया. उसे मंगलवार की शाम बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया. प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी संदीप सुमन समदर्शी ने बताया कि भगत हांसदा की मेडिकल जांच के समय बीपी हाई हो गया था. चिकित्सक ने दो-दो बार उसका बीपी की जांच की. मगर दोनों बार बीपी हाई निकलने के कारण उसे एमजीएम रेफर कर दिया. पुलिस सुरक्षा में आरोपी को एमजीएम ले जाया गया है. विदित हो कि लालडीह की साधना पाल ने आरोपी के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola