चिटफंड किंग कमल सिंह समेत तीन आरोपी सुलह के बाद बरी

घाटशिला : जादूगोड़ा के चिटफंड किंग सह राज डॉट कॉम के निदेशक कमल सिंह समेत तीन आरोपियों को मंगलवार को घाटशिला के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुकलेश चंद्र नारायण की अदालत ने आपसी सुलह के आधार पर बरी कर दिया. इस मामले के आरोपी शरद चंद्र दास, रूद्र नारायण भगत और कमल कुमार सिंह को […]
घाटशिला : जादूगोड़ा के चिटफंड किंग सह राज डॉट कॉम के निदेशक कमल सिंह समेत तीन आरोपियों को मंगलवार को घाटशिला के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुकलेश चंद्र नारायण की अदालत ने आपसी सुलह के आधार पर बरी कर दिया. इस मामले के आरोपी शरद चंद्र दास, रूद्र नारायण भगत और कमल कुमार सिंह को बरी किया. इस संबंध में जादूगोड़ा थाना में सोनारी के हिमांशु भकत के बयान पर 25 मार्च 2017 को शरत चंद्र दास, मिहिर चंद्र मलिक, धीरेन भकत, रूद्र नारायण दास और कमल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी. प्राथमिकी के मुताबिक शरत चंद्र दास और उनके सहयोगी हिमांशु के घर आये.
बताया गया कि एक लाख रुपये प्रति माह पांच हजार देंगे. इसके बाद शरत चंद्र दास और उनके सहयोगी रोज घर आने लगे. तरह-तरह से प्रलोभन देते रहे. 40 हजार दोगे तो 8 हजार प्रति माह देंगे. उसे 48 हजार दिलवा देंगे. 7 अप्रैल 2012 को चार लाख दिया. 48 हजार मिला. इसके बाद राशि नहीं मिली तो शिकायत की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




