काशिदा में रेल भूमि पर बसे लोगों को 31 तक खाली करने का आदेश

घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल में थर्ड लाइन बिछाने को लेकर रेलवे ने कवायद शुरू कर दी है. इसे लेकर रेलवे की भूमि पर बसे लोगों को रेलवे ने नोटिस जारी किया है. इसमें रेलवे की भूमि खाली करने का आदेश दिया गया है. विदित हो कि काशिदा से चुनूडीह तक रेलवे की भूमि पर बसे […]
घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल में थर्ड लाइन बिछाने को लेकर रेलवे ने कवायद शुरू कर दी है. इसे लेकर रेलवे की भूमि पर बसे लोगों को रेलवे ने नोटिस जारी किया है. इसमें रेलवे की भूमि खाली करने का आदेश दिया गया है. विदित हो कि काशिदा से चुनूडीह तक रेलवे की भूमि पर बसे लोगों को भूमि खाली करनी है. सोमवार को काशिदा रेलवे फाटक के आसपास बसे लोगों को रेलवे ने 31 जनवरी तक रेलवे की भूमि खाली करने का नोटिस दिया.
नोटिस में रेलवे ने कहा कि 31 जनवरी तक रेलवे की भूमि पर बने आवास को खाली करने की दिशा में उचित पहल की जाय. दक्षिण पूर्व रेलवे झाड़ग्राम की ओर से रेलवे की भूमि खाली करने का आदेश निर्गत किया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे का नोटिस मिलने के बाद काशिदा के ग्रामीण सोमवार को सीओ के पास पहुंचे. सीओ को आपबीती सुनायी. सीओ ने कहा कि काशिदा के आसपास रेलवे की भूमि पर जितने लोग बसे हैं. इस मामले में अलग-अलग आवेदन घाटशिला के एसडीओ के नाम से दिया जाय. एसडीओ से आदेश आने के बाद देखते हैं कि क्या करना होगा. इस मौके पर सुमन शर्मा, सहबूब पाल, प्रीति राव, विनय स्वामी, लक्ष्मी लाल, पंकज चौधरी समेत कई लोग अंचलाधिकारी के पास पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




