चारचक्का में शराब दुकान का विरोध
Updated at : 09 Jan 2018 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बैठक कर लिया निर्णय, सीओ को सौंपेंगे ज्ञापन धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के चारचक्का माझी अखाड़ा में सोमवार को ग्राम प्रधान छुकु हांसदा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें फोकस गांव चारचक्का में सरकारी शराब दुकान खोलने पर चर्चा हुई. बैठक में कहा गया कि चारचक्का में शराब दुकान खोलने से लोग […]
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बैठक कर लिया निर्णय, सीओ को सौंपेंगे ज्ञापन
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के चारचक्का माझी अखाड़ा में सोमवार को ग्राम प्रधान छुकु हांसदा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें फोकस गांव चारचक्का में सरकारी शराब दुकान खोलने पर चर्चा हुई. बैठक में कहा गया कि चारचक्का में शराब दुकान खोलने से लोग शराब सेवन करेंगे. परिवार में झगड़े झंझट बढ़ेंगे. शाम के बाद महिलाओं का अकेले सड़क में आना जाना मुश्किल होगा.
गांव की लड़कियां शाम को धालभूमगढ़, नरसिंहगढ़ और ट्यूशन के लिए आवागमन करती हैं. महिलाएं घरेलू सामान खरीदने के लिए धालभूमगढ़ जाती हैं. शराब दुकान खुलने से जुआ अड्डा भी लगेगा. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चारचक्का गांव में शराब दुकान नहीं खोलने के मसले पर अंचलाधिकारी मांग पत्र सौंपा जायेगा. ग्रामीण और महिला समूह की भावनाओं को प्रशासन गंभीरता से नहीं लेता है, तो आंदोलन किया जायेगा. बैठक में जिला परिषद सदस्य आरती सामद ने कहा कि चारचक्का में शराब दुकान खोलने के लिए ग्राम सभा से अनुमति नहीं ली गयी है. एनएच 33 के किनारे दो दुकानों को अवैध शराब की बिक्री का धंधा बेरोकटोक जारी है.
बैठक में कोकपाड़ा-नरसिंहगढ़ की मुखिया बिलासी सिंह, अर्जुन सिंह, बैधनाथ सोरेन, शर्मिष्ठा पात्र, दिपाली महतो, आरती महतो, रतिका महतो, विमला सिंह, सरस्वती महतो, गीता महतो, जयंती सिंह, सेफाली महतो उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




