आंदोलनकारी को पेंशन, आश्रितों को नौकरी जरूरी : विद्युत वरण

Updated at : 09 Jan 2018 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
आंदोलनकारी को पेंशन, आश्रितों को नौकरी जरूरी : विद्युत वरण

राज्य सरकार के समक्ष रखेंगे आंदोलनकारियों की समस्याएं घाटशिला : घाटशिला के फूलडुंगरी में सोमवार को झारखंड आंदोलनकारियों का मिलन समारोह सह वनभोज जगदीश भकत की अध्यक्षता में हुआ. इसमें सांसद विद्युत वरण महतो व पूर्व विधायक रामदास सोरेन शामिल हुए. सांसद ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को चिन्हित करने के लिए निर्धारित समय सीमा […]

विज्ञापन

राज्य सरकार के समक्ष रखेंगे आंदोलनकारियों की समस्याएं

घाटशिला : घाटशिला के फूलडुंगरी में सोमवार को झारखंड आंदोलनकारियों का मिलन समारोह सह वनभोज जगदीश भकत की अध्यक्षता में हुआ. इसमें सांसद विद्युत वरण महतो व पूर्व विधायक रामदास सोरेन शामिल हुए.
सांसद ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को चिन्हित करने के लिए निर्धारित समय सीमा में वृद्धि जरूरी है. उन्होंने कहा कि शहीद आंदोलनकारियों के आश्रितों को नौकरी जरूरी है. आंदोलनकारियों की पेंशन में वृद्धि भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों की
समस्याओं को सरकार के पास रखा जायेगा. ताकि आंदोलनकारियों को सुविधाएं मिल सके.
इस अवसर पर देश परगना बैजू मुर्मू, बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव,झामुमो जिला युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महावीर मुर्मू, रतन मुर्मू, शंकर चंद्र हेंब्रम, शैलेंद्र बास्के, विनय कुमार महतो, अनंत महतो, किशोरी मोहन महतो, निरंजन नमाता समेत अनेक आंदोलनकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola