गालूडीह: बेटी की हत्या के आरोपी पिता-भाई गये जेल

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र की बड़ाकुर्शी पंचायत स्थित पायरागुड़ी गांव की नियति महतो (17) अपने प्रेमी के घर चली गयी थी. इससे नाराज पिता जगदीश महतो और भाई राज किशोर महतो ने नियति की हत्या कर शव को कुलियाना जंगल में फेंक दिया था. इस ऑनर किलिंग मामले में गुरुवार को पुलिस ने सभी […]
गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र की बड़ाकुर्शी पंचायत स्थित पायरागुड़ी गांव की नियति महतो (17) अपने प्रेमी के घर चली गयी थी. इससे नाराज पिता जगदीश महतो और भाई राज किशोर महतो ने नियति की हत्या कर शव को कुलियाना जंगल में फेंक दिया था. इस ऑनर किलिंग मामले में गुरुवार को पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद बेटी के हत्यारोपी पिता जगदीश महतो और भाई राज किशोर महतो को जेल भेज दिया. घटना एक जनवरी की रात की है. दो दिनों तक जंगल ही लाश पड़ी रही.
इस सनसनीखेज मामले का खुलासा बुधवार को पुलिस ने किया. गालूडीह थाना के प्रशिक्षु डीएसपी कुलदीप कुमार और थाना प्रभारी सुधांशु कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी अनुसंधान जारी है. युवती के प्रेमी टिंकू बनर्जी से भी पुलिस पूछताछ करेगी. इस मामले में गालूडीह थाना में कांड संख्या 1/18, भादवि की धारा 302, 201, 34 के तहत आरोपी पिता जगदीश महतो और भाई राज किशोर महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




